Dilip Kumar Death Updates : सुपुर्द ए खाक हुए दिलीप कुमार, पुलिस के जवानों ने दी आखिरी सलामी

Dilip kumar Death latest news| Legendary actor dies at the age of 98 live update मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है. पीडी हिंदुजा अस्पताल (PD Hinduja Hospital) में उन्होंने सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली. वे पिछले आठ दिनों ने अस्पताल में भर्ती थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे. मुंबई के अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने मौत की पुष्टि की है. उनके निधन की खबर से बॉलीवुड (Bollywood) में शोक की लहर फैल गयी. 'ट्रेजडी किंग' के नाम से जाने जाने वाले दिलीप कुमार ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.

Live Updates
5:11 PM. 7 Jul 21 5:11 PM. 7 Jul

सुपुर्द ए खाक हुए दिलीप कुमार, पुलिस के जवानों ने दी आखिरी सलामी

मुंबई के सांताक्रूज में क्रब्रिस्तान हैं जहां सुपरस्टार दिलीप कुमार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया. उनके शव को कब्र में रखकर मिट्टी डाली गई है.वहीं मुंबई पुलिस के जवानों ने फायर कर दिलीप कुमार को आखिरी सलामी दी है.

4:43 PM. 7 Jul 21 4:43 PM. 7 Jul

अंतिम विदाई देने के लिए फैंस की दिखी भीड़

दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए जुहू कब्रिस्तान में उमड़ा फैंस का हुजूम.

4:43 PM. 7 Jul 21 4:43 PM. 7 Jul

दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ दी जा रहा है अंतिम विदाई

दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है. दिलीप कुमार के शव के अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CRBfPFVjA3S/?utm_medium=copy_link

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

लीजेंड दिलीप कुमार को दी जा रही है अंतिम विदाई

https://www.instagram.com/p/CRBcOmyjGN3/

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए अनिल कपूर भी पहुंचे

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए अनिल कपूर भी उनके आवास पहुंचे हैं. वहीं शाहरुख खान को देखकर सायरा बानो खुद को संभाल नहीं पाई. उनकी तसवीरें सामने आई है.

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

रणबीर कपूर भी पहुंचे

एक्‍टर रणबीर कपूर भी दिग्‍गज अभिनेता दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं. धर्मेंद और शाहरुख खान भी यहीं मौजूद हैं.

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोग ही होंगे शामिल

दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. दिलीप कुमार के फैमिली फ्रैंड फैजल फारूकी केअनुसार, कोरोना गाडइलाइंस के तहत अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोग ही शामिल होंगे.

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सायरा बानो को सांत्वना दी

मुंबई में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सायरा बानो को सांत्वना दी. वे उनके आवास पर पहुंचे थे. अभिनेता के आवास पर ही मौजूद अभिनेता धर्मेंद्र कहते हैं, ”मैंने आज अपने भाई को खो दिया है. मैं उनकी यादों के साथ दिल में रहूंगा.”

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे शाहरुख खान

दिग्गज अभिनेता और सिनेमा जगत के आइकॉन दिलीप कुमार का बुधवार को 98 साल की उम्र में निधन हो गया. बॉलीवुड के कई सेलेब्‍सउन्हें अंतिम सम्मान देने के लिए मुंबई में उनके घर भी पहुंचे. शबाना आजमी, विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के बाद अब शाहरुख खान पहुंचे हैं. दिलीप और सायरा उन्‍हें अपने बेटे की तरह मानते थे. शाहरुख को देखते ही सायरा बानो खुद को संभाल नहीं पाई और रो पड़ी. शाहरुख ने उन्‍हें संभाला और वहीं उनके साथ जमीन पर बैठ गये.

https://www.instagram.com/p/CRBJZgKA_Eo/

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सितारे

शबाना आजमी के बाद विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची है. voompla ने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CRBFlhtJVww/

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

इमरान खान ने जताया दुख

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख प्रकट किया है. उन्‍होंने ट्वीट किया, दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. मैं परियोजना शुरू होने पर SKMTH के लिए धन जुटाने में मदद करने के लिए अपना समय देने में उनकी उदारता को कभी नहीं भूल सकता. यह सबसे कठिन समय है – पहले 10% धन जुटाने के लिए और पाक और लंदन में उनकी उपस्थिति ने बड़ी रकम जुटाने में मदद की.

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

लता मंगेशकर ने कहा – यूसुफ़ भाई क्या गए, एक युग का अंत हो गया…

स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया है. उन्‍होंने एक के बाद कई ट्वीट किये हैं और तसवीरें भी शेयर की है. उन्‍होंने लिखा, यूसुफ़ भाई आज अपनी छोटीसी बहन को छोड़के चले गए.. यूसुफ़ भाई क्या गए, एक युग का अंत हो गया. मुझे कुछ सूझ नहीं रहा. मैं बहुत दुखी हूँ, नि:शब्द हूँ.कई बातें कई यादें हमें देके चले गए.

एक और ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, यूसुफ़ भाई पिछले कई सालों से बिमार थे, किसीको पहचान नहीं पाते थे ऐसे वक़्त सायरा भाभीने सब छोड़कर उनकी दिन रात सेवा की है उनके लिए दूसरा कुछ जीवन नहीं था. ऐसी औरत को मैं प्रणाम करती हूँ और यूसुफ़ भाई कीं आत्मा को शान्ति मिले ये दुआ करती हूँ.

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

अमिताभ बच्‍चन ने दिलीप कुमार संग शेयर की तसवीर

अमिताभ बच्‍चन ने दिलीप कुमार के साथ अपनी एक तसवीर शेयर की है. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, मेरे आदर्श दिलीप साहब .. खो गए .. पहले कभी नहीं बाद में .. “एक महाकाव्य युग ने पर्दे खींचे हैं .. फिर कभी नहीं होगा” शांति और दुआ…

https://www.instagram.com/p/CRA8MGEhjT4/

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची शबाना आजमी

https://www.instagram.com/p/CRA1VmEDG1Q/

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

पीएम मोदी ने की सायरा बानो से फोन पर बात

पीएम मोदी ने दिलीप कुमार की पत्‍नी सायरा बानो से फोन पर बात की और उन्‍हें ढांढस बंधाया है. उन्‍होंने ट्वीट करके भी दिग्‍गज अभिनेता के निधन पर दुख जताया है.

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे दिलीप कुमार : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके निधन को बॉलीवुड में एक युग का अंत बताया.केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ हिंदी फ़िल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है. यूसुफ़ साहब का शानदार अभिनय, कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था. वह हम सबके दिलों में ज़िंदा रहेंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. विनम्र श्रद्धांजलि .”

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

अस्‍पताल से घर के लिए रवाना हुआ द‍िलीप कुमार का पार्थिव शरीर

दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर अस्‍पताल से घर के लिए रवाना हो गया है. इससे जुड़ा वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CRA0iIBD2bw/

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

शाम पांच बजे जूहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होंगे दिलीप कुमार

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

रामनाथ कोविंद ने कहा- एक युग का अंत

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, दिलीप कुमार ने अपने आप में उभरते भारत के इतिहास को संक्षेप में प्रस्तुत किया. थेस्पियन का आकर्षण सभी सीमाओं को पार कर गया और उसे पूरे उपमहाद्वीप में प्यार किया गया. उनके निधन से एक युग का अंत होता है. दिलीप साहब भारत के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे. परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना.

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

अमिताभ बच्‍चन ने जताया दुख

अमिताभ बच्‍चन ने दिलीप कुमार के निधन पर संवेदना व्‍यक्‍त की है. उन्‍होंने ट्वीट किया, एक इंस्टीट्यूट चला गया… भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा ‘दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद’ लिखा जाएगा…उनकी आत्मा की शांति के लिए मेरी दुआएं और परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति… गहरा दुख हुआ.

8:55 AM. 7 Jul 21 8:55 AM. 7 Jul

पीएम मोदी ने जताया शोक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जायेगा. उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये थे. उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है.

8:55 AM. 7 Jul 21 8:55 AM. 7 Jul

दिलीप कुमार ने फिल्म ज्वार भाटा से शुरू किया फिल्मी सफर

दिलीप कुमार की फिल्मी करियर की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी. इस फिल्म से उन्हें कोई पहचान नहीं मिली. कुछ और असफल फिल्मों के बाद 1947 में जुगनू फिल्म में उन्होंने नूरजहां के साथ अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस पर उनकी पहली बड़ी हिट बन गई. उनकी अगली प्रमुख हिट 1948 की फिल्में शहीद और मेला थीं.

8:55 AM. 7 Jul 21 8:55 AM. 7 Jul

पाकिस्तान ने दिया था सर्वोच्च नागरिक सम्मान

दिलीप कुमार का जन्म 1922 में पेशावर में हुआ था. उनके पिता का व्यापार नासिक के पास भी था. आजादी के बाद उनका परिवार भारत में रह गया. दिलीप कुमार के फैन्स न केवल भारत में हैं, बल्कि विदेशों में भी उनके करोड़ों फैन्स हैं. पाकिस्तान ने 1998 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था.

8:55 AM. 7 Jul 21 8:55 AM. 7 Jul

60 सालों तक रहा फिल्मी दुनिया ने नाता

दिलीप कुमार ने करीब 60 साल तक भारतीय फिल्मों में काम किया है. उन्होंने मुगल ए आजम, नया दौर, अंदाज, यहूदी, मधुमति, लीडर, क्रांति, सौदागर जैसी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया. इनका असली नाम मोहम्मद युसूफ खान (Mohammed Yusuf Khan) था. इन्हें फिल्म इंडस्ट्री का पहला खान भी कहा जाता है.

4:04 PM. 7 Jul 21 4:04 PM. 7 Jul

जुहू कब्रिस्तान में किया जायेगा सुपुर्दे खाक

दिलीप कुमार को आज मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जायेगा. दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) लगातार फैंस को उनका हेल्थ अपडेट देती रहती थी. उन्होंने कई बार दिलीप कुमार के लिए दुआ मांगने वाले फैन्स को शुक्रिया कहा था.

8:55 AM. 7 Jul 21 8:55 AM. 7 Jul

फैजल फारूकी ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी

दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर उनके मित्र फैजल फारूकी ने उनके निधन की सूचना दी. उन्होंने लिखा कि भारी मन और गहरे दुख के साथ, मैं कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब के निधन की घोषणा करता हूं. हम ईश्वर की ओर से हैं और उसी की ओर लौटते हैं

8:17 AM. 7 Jul 21 8:17 AM. 7 Jul

नहीं रहे मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार

मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है. पीडी हिंदुजा अस्पताल (PD Hinduja Hospital) में उन्होंने सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली. वे पिछले आठ दिनों ने अस्पताल में भर्ती थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे. मुंबई के अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने मौत की पुष्टि की है.

मुख्य बातें

Dilip kumar Death latest news| Legendary actor dies at the age of 98 live update मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है. पीडी हिंदुजा अस्पताल (PD Hinduja Hospital) में उन्होंने सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली. वे पिछले आठ दिनों ने अस्पताल में भर्ती थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे. मुंबई के अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने मौत की पुष्टि की है. उनके निधन की खबर से बॉलीवुड (Bollywood) में शोक की लहर फैल गयी. ‘ट्रेजडी किंग’ के नाम से जाने जाने वाले दिलीप कुमार ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >