डिजिटल राजनीति में कांग्रेस और राहुल गांधी का जलवा, YouTube पर बीजेपी से कई गुना आगे

YouTube Weekly Views: राजनीतिक दलों के बीच डिजिटल मुकाबला लगातार तेज हो रहा है. YouTube इस कंपिटिशन का अहम प्लेटफॉर्म बन चुका है. एक सप्ताह (18 जुलाई से 24 जुलाई) के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों ने सबसे ज्यादा कांग्रेस को पसंद किया. राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. वहीं बीजेपी और पीएम मोदी अपेक्षाकृत पीछे रहे.

YouTube Weekly Views: यू ट्यूब पर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के साप्ताहिक व्यूज के मामले में इंडियन नेशनल कांग्रेस सबसे आगे रही. एक हफ्ते में (Week 30) 18 जुलाई से 24 जुलाई के बीच कांग्रेस ने कुल 109.1 मिलियन व्यूज हासिल किए, जो इस अवधि में सबसे अधिक रहे. दूसरे स्थान पर राहुल गांधी रहे, जिनके वीडियो को भी बड़ी संख्या में लोगों ने देखा. वहीं, आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही और उसने भी काफी व्यूज दर्ज किए. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर कांग्रेस और उसके प्रमुख नेताओं की मजबूत उपस्थिति बनी हुई है.

रैंकपार्टी/नेताव्यूज़व्यूज़ शेयर
1भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस109 मिलियन53%
2राहुल गांधी30.3 मिलियन15%
3आम आदमी पार्टी16.4 मिलियन8%
4इंडियन यूथ कांग्रेस15.7 मिलियन8%
5अरविंद केजरीवाल13.2 मिलियन6%
6पीएम नरेंद्र मोदी7.3 मिलियन4%
7आम आदमी पार्टी पंजाब5.3 मिलियन3%
8उत्तर प्रदेश कांग्रेस4.2 मिलियन2%
9भारतीय जनता पार्टी3.2 मिलियन2%
10आम आदमी पार्टी (अन्य चैनल)1.3 मिलियन1%

इंडियन नेशनल कांग्रेस का दबदबा

YouTube व्यूज़ के आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल मंच पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दबदबा साफ तौर पर बना रहा. कांग्रेस ने 109 मिलियन व्यूज के साथ कुल व्यूज का 53% हिस्सा अपने नाम किया. यह दर्शाता है कि पार्टी की डिजिटल रणनीति और वीडियो कंटेंट को दर्शकों का काफी समर्थन मिला.

राहुल गांधी और कांग्रेस के सहयोगी संगठन भी मजबूत

व्यक्तिगत नेताओं में राहुल गांधी 30.3 मिलियन व्यूज़ और 15% व्यूज शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, इंडियन यूथ कांग्रेस ने 15.7 मिलियन व्यूज (8%) हासिल किए, जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 4.2 मिलियन व्यूज़ (2%) दर्ज किए. इन आंकड़ों से साफ है कि कांग्रेस के विभिन्न संगठन और क्षेत्रीय इकाइयां भी सोशल मीडिया पर काफी प्रभावी रहीं हैं.

आम आदमी पार्टी की स्थिति भी मजबूत

आम आदमी पार्टी ने भी YouTube पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. पार्टी के राष्ट्रीय चैनल को 16.4 मिलियन व्यूज (8%) मिले, जबकि अरविंद केजरीवाल को 13.2 मिलियन व्यूज (6%) मिले हैं. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी पंजाब ने 5.3 मिलियन व्यूज (3%) जबकि, आम आदमी पार्टी को 1.3 मिलियन व्यूज (1%) मिले हैं.

कितनी है बीजेपी की डिजिटल मौजूदगी?

भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 7.3 मिलियन व्यूज (4%) मिले हैं, जबकि बीजेपी को 3.2 मिलियन व्यूज (2%) मिले हैं. 30वें हफ्ते के ये आंकड़े बता रहे हैं कि इस अवधि में YouTube पर कांग्रेस और उसके नेताओं का कंटेंट सबसे अधिक देखा गया, जबकि आम आदमी पार्टी ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. दूसरी ओर, भाजपा का प्रदर्शन इस सप्ताह अपेक्षाकृत सीमित रहा.

Also Read: संसद में NEET 2026 पर संग्राम: खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? अमित शाह दें इस्तीफा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >