Dewas Fire : नीचे डेयरी, ऊपर घर, लगी आग, एक ही परिवार के चार की मौत

Dewas Fire : मध्य प्रदेश के देवास में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. आग लगने के वक्त परिवार के लोग बिल्डिंग के दूसरे तल्ले पर सो रहे थे.

Dewas Fire : मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार तड़के एक मकान में आग लग गई. इस हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची. अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. मामले की जांच फिलहाल जारी है. आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि इस मकान में डेयरी भी था. नयापुरा इलाके में स्थित मकान में सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगी. नाहर दरवाजा पुलिस थाने की प्रभारी मंजू यादव ने कहा, ”नयापुरा में एक डेयरी में आग लगने की सूचना हमें मिली. डेयरी परिसर में ही एक परिवार भी रहता था. दम घुटने और झुलसने से दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई.”

Dewas Fire News : शॉर्ट सर्किट की आशंका

देवास हादसे में मारे गए लोगों की पहचान दिनेश कार्पेंटर (35), गायत्री (30), इशिका (10) और चिराग (7) के रूप में हुई है. देवास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुनीत गहलोत ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. आग तेजी से फैली और कमरे में धुआं भर गया. इससे सभी की जान चली गई. उन्होंने कहा कि हम आग लगने के असल कारणों की जांच कर रहे हैं. डेयरी ग्राउंड फ्लोर पर थी और परिवार दूसरी मंजिल पर रहता था. पहली मंजिल खाली थी.

Read Also : Jaipur Tanker Blast Video : जो लोग बस से बाहर नहीं कूद पाए वो वहीं जल गए, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >