Devendra Fadnavis Video: लौटकर आ गया समंदर

Devendra Fadnavis Video: देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. आप भी देखे

Devendra Fadnavis Video: महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उसपर विराम लग चुका है. देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. इस खबर के आने के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फडणवीस का यह वीडियो पांच साल पुराना है. इसमें वे विधानसभा के विशेष अधिवेशन में यह कहते नजर आ रहे हैं- मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा! देखें वायरल वीडियो

Read Also : Devendra Fadnavis New CM of Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, 2019 की भविष्यवाणी हुई सच

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्‍ट्र के सीएम के तौर पर तीसरी बार शपथ लेंगे. इसके साथ ही नागपुर स्थित फडणवीस के घर के बाहर बड़ी संख्‍या में उनके समर्थक जुटने लगे हैं. जमकर ढोल नगाड़े की गूंज उनके इलाके में सुनाई दे रही है. फडणवीस ने अगला सीएम चुने जाने के बाद बीजेपी के चुनाव प्रचार कैंपेन के सबसे बड़े नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को दोहराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >