डिप्टी स्पीकर के लिए ममता बनर्जी ने सुझाया गैर कांग्रेसी सांसद का नाम, राजनाथ सिंह ने दीदी से फोन पर की बात

Deputy Speaker: 18वीं लोकसभा में विपक्ष डिप्टी स्पीकर के पद के लिए अड़ा हुआ है. जबकि इस पद पर भी बीजेपी की नजर है. वैसे में स्पीकर की तरह डिप्टी स्पीकर पद को लेकर सरगर्मी तेज है.

Deputy Speaker: डिप्टी स्पीकर पद को लेकर जारी रस्साकशी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर कांग्रेसी सांसद के नाम का सुझाव दिया है. ममता बनर्जी ने अध्योध्या के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद को डिप्टी स्पीकर बनाने का प्रस्ताव दिया है.

डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को देने की रही है परंपरा

लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष के पास रहने की परंपरा रही है. लेकिन इस बार इस पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जंग जारी है. इंडिया गठबंधन डिप्टी स्पीकर की मांग पर अड़ा है. लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिना चुनाव इस पद को देना नहीं चाहती है.

राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी से फोन पर की बात

डिप्टी स्पीकर को लेकर जारी जंग के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजी से फोन पर बात की. दोनों नेताओं में डिप्टी स्पीकर पद को लेकर चर्चा हुई. हालांकि राजनाथ सिंह और ममता बनर्जी के बीच और क्या बात हुई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है.

कौन हैं अवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद समाजवादी पार्टी के नेता हैं. सपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने फैजाबाद से मैदान में उतारा था. जहां से अवधेश प्रसाद ने बीजेपी उम्मीदवार को हराकर सांसद बने. इससे पहले अवधेश मिल्कीपुर विधानसभा से सपा के विधायक थे. अवधेश प्रसाद को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है. 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को 54567 वोटों के अंतर से कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >