बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन मजबूत होकर डीप डिप्रेशन बन रहा है. क्या यह चक्रवात 'अर्नब' का रूप लेगा?

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब साइक्लोन 'अर्नब' बन सकता है. IMD के अनुसार, यह सिस्टम डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. जानें कब और कहां होगा असर.

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब और मजबूत होने की राह पर है. क्या यह सिस्टम आगे चलकर Cyclone Arnab बन सकता है? भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिम-मध्य और उससे सटी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन अगले 24 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदल सकता है.

IMD के अनुसार, यह सिस्टम 21 सितंबर की शाम डिप्रेशन में बदला था. उस समय यह पुरी से करीब 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर से करीब 310 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और विशाखापत्तनम से करीब 470 किलोमीटर पूर्व में था.

क्या Cyclone Arnab बनेगा?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक चक्रवाती तूफानों के नामों की सूची के अनुसार, उत्तर हिंद महासागर में बनने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम ‘अर्नब’ होगा. यानी यदि बंगाल की खाड़ी में बन रहा डीप डिप्रेशन साइक्लोन का रूल लेता है, तो इसका नाम अर्नब होगा. हालांकि अभी IMD ने इसे Cyclone नहीं बताया है. फिलहाल सिस्टम की स्थिति डिप्रेशन की है और इसके डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है.

ये भी पढे़ें: 22 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बन रहा डीप डिप्रेशन, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट

ओडिशा-आंध्र में कब पहुंचेगा असर?

IMD के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. इसके 23 सितंबर की रात से 24 सितंबर की शुरुआती सुबह के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के बीच विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच डीप डिप्रेशन के रूप में तट पार करने की संभावना है.

इसके प्रभाव से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तर ओडिशा और उत्तर आंध्र तट पर भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में Content Writer हैं. वह नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस और यूटिलिटी से जुड़े कंटेंट तैयार करते हैं. सरकारी योजनाओं, मौसम और राज्यवार खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर उनकी खास नजर रहती है.

दीपक कुमार गुप्ता ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इससे पहले वह करीब ढाई साल तक ETV Bharat के साथ काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज प्लस, अंतर्कथा विजन न्यूज और पब्लिक ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल में उनका फोकस तथ्यात्मक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने पर रहता है. उनका प्रयास जटिल मुद्दों और जरूरी अपडेट को इस तरह प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक उन्हें आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >