दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 26-27 सितंबर को बारिश की संभावना, जानें अगले 2 दिनों का हाल

दिल्ली में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. 22 से 24 सितंबर तक तापमान 33 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं 26-27 सितंबर को दिल्ली में छिटपुट बारिश की संभावना है. जानें अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम.

Delhi Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 22 सितंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा.

सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. दोपहर में उत्तर-पूर्व दिशा से हवा की गति बढ़कर 18 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि शाम और रात में हवा की रफ्तार घटकर 12 किमी/घंटे तक रह सकती है.

23 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

23 सितंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा.

सुबह दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. दोपहर में दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा की गति 15 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात में भी दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 20 किमी/घंटे तक हो सकती है.

24 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

24 सितंबर को भी दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा.

सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से 20 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. दोपहर में हवा की गति बढ़कर 22 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात में दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा की गति करीब 20 किमी/घंटे तक रहने की संभावना है.

26-27 सितंबर के बीच दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 26-27 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे में बन सकता है डीप डिप्रेशन, इन 3 राज्यों में घनघोर बारिश की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >