Delhi Weather : दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, सर्दी से ठिठुर रहे हैं लोग, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Delhi Weather : दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द रात ने लोगों को प्रदूषण के बीच परेशान कर दिया. यहां एक्यूआई 426 दर्ज किया गया. जानें मौसम विभाग ने क्या कहा.

Delhi Weather : दिल्ली के लोगों को प्रदूषण की वजह से सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही है. इस बीच बीती रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात ने लोगों को परेशान किया. बुधवार को भी जहरीली हवा और प्रदूषण चरम पर रहा और एक्यूआई 426 दर्ज किया गया. यह गंभीर श्रेणी को दर्शाता है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 11.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान गिरकर 11.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा छाया रहा. इससे सुबह 8.30 बजे तक विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई. आईएमडी ने पूरे दिन घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Read Also : Weather Forecast: 25 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, झारखंड-बिहार में तेजी से गिर रहा पारा

दिल्ली में एक्यूआई 426 रिकॉर्ड किया गया

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के हवाले से खबर दी कि बुधवार को सुबह नौ बजे दिल्ली में एक्यूआई 426 था. 38 निगरानी केंद्रों में से एक को छोड़कर सभी ‘रेड जोन’ में हैं. लोधी रोड केंद्र ‘रेड जोन’ में नहीं है. 400 या इससे अधिक एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है. स्वस्थ व्यक्तियों और पहले से किसी समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह खतरा पैदा करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >