Delhi Weather: दिल्ली में ठंड का प्रकोप, अगले दो दिन और गिरेगा पारा, AQI बहुत खराब

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ी राज्यों में हिमपात के कारण दिल्ली समेत कई इलाकों में तापमान गिर गया. मंगलवार को राजधानी दिल्ली में इस साल का पहला शीत दिवस (cold day) दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन दिल्ली का पारा और भी गिर सकता है.

Delhi Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 और 8 जनवरी को सुबह और दोपहर के समय घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह के समय शहर के कुछ हिस्सों में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया.

7 और 8 जनवरी को दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 जनवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय अनेक स्थानों पर मध्यम कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

शीत दिवस कब घोषित किया जाता है?

आईएमडी के अनुसार, शीत दिवस तब घोषित किया जाता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब

दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 336 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, नेहरू नगर में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां 360 स्टेशन में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी. इसके अलावा 21 और स्टेशनों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई, जबकि 14 स्टेशन में खराब श्रेणी में और दो स्टेशनों में मध्यम दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, 9,10 और 11 जनवरी को यहां भारी बारिश की संभावना, शीतलहर का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >