दिल्ली में आग का तांडव: 3 की मौत, साड़ियों का सहारा लेकर बिल्डिंग से उतरे लोग

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार (12 जून) तड़के एक इमारत में भीषण आग लग गई. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने में जुट गई.

दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने तुरंत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्य के लिए दमकल कर्मी लगातार जुटे नजर आए. भीषण आग की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम ने अब तक पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

भीषण आग के दौरान स्थानीय लोगों ने मिलकर कई लोगों की जान बचाई. एक स्थानीय महिला ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की जानकारी मिली, पूरा मोहल्ला मदद के लिए मौके पर पहुंच गया. उन्होंने देखा कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी सात बाइक और एक स्कूटर में विस्फोट हो रहे थे. लोगों ने पानी डालकर आग को कंट्रोल करने की कोशिश की. वहीं, बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए पीछे की ओर से साड़ियों का सहारा लेकर नीचे उतारा गया और सुरक्षा ग्रिल काटकर लड़कियों को बाहर निकाला गया.

महिला के अनुसार, इस हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं.उन्होंने बताया कि चौथी मंजिल पर रहने वाले पंकज की मौत हो गई. घटना रात करीब 2 बजे हुई, जबकि 2:10 बजे दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >