Delhi to Srinagar Indigo Flight: खतरे में थी 227 यात्रियों की जान, पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग, देखें डराने वाला वीडियो

Delhi to Srinagar Indigo Flight: दिल्ली से बुधवार को चालक दल समेत 227 यात्रियों की जान सांसद में फंस गई. खराब मौसम के कारण विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वो हवा में हिचकोले खाने लगा. हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को शकुसल लैंडिंग करा दी.

Delhi to Srinagar Indigo Flight: नई दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142 में अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हवा में विमान हिचकोले खाने लगा. विमान में सवार 227 यात्रियों की जान सांसत में आ गई. दिल्ली में अचानक से मौसम ने करवट ले लिया. बुधवार देर शाम गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने लगी. खराब मौसम की चपेट में दिल्ली से श्रीनगर जा रही विमान आ गई. विमान को बिजली गिरने की घटना का सामना करना पड़ा. खराब मौसम की चपेट में आने के कारण विमान का आगे का नोज पॉइंट भी क्षतिग्रस्त हो गया. फ्लाइट को श्रीनगर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

सोशल मीडिया पर आया विमान के अंदर का वीडियो

इधर, सोशल मीडिया पर विमान के अंदर का वीडियो वायरल हो रहा है. प्रतिकूल स्थिति के क्षणों का वीडियो डराने वाला है. वीडियो में घबराए हुए यात्रियों को विमान के हिलने के दौरान प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है. एक यात्री ने दावा किया कि विमान का नोज भी क्षतिग्रस्त हो गया, इसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.

खराब मौसम में फंसा विमान

भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया “दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई2142 को खराब मौसम बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा. हालात को बेकाबू होता देख पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन के एटीसी एसएक्सआर (श्रीनगर) को आपात स्थिति की सूचना दी.” इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग श्रीनगर में कराई गई.

बाल-बाल बचे यात्री

भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के सभी सदस्य और 227 यात्री सुरक्षित हैं. एयरलाइन ने उड़ान को एओजी घोषित कर दिया है. एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड (एओजी) का तात्पर्य है कि तकनीकी कारणों से विमान को हवाई अड्डे पर रोक दिया गया है और वह फिलहाल उड़ नहीं सकता.

कई यात्रियों ने शेयर किया वीडियो

विमान में सवार यात्रियों ने विमान के अंदर से कई वीडियो शेयर किए हैं. विमान में सवार ओवैस मकबूल हकीम नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया “मैं विमान में था… यह एक मौत जैसा अनुभव था… विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.” हकीम ने अपने अन्य पोस्ट में दावा किया “विमान का अगला और दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और हमें ज्यादा कुछ देखने की अनुमति नहीं थी क्योंकि वहां वायुसेना पुलिस मौजूद थी.”

एयरलाइन ने क्या कहा?

दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक एयरलाइन ने एक बयान में कहा “दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा. उड़ान और चालक दल ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया.” इंडिगो के अनुसार, विमान के पहुंचने के बाद हवाई अड्डे की टीम ने यात्रियों की देखभाल की. इंडिगो ने कहा कि विमान का जरूरी निरीक्षण और रखरखाव संबंधी कार्य किया जाएगा. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >