Delhi Building Collapse: दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में 7 लोगों की जान लेने वाले बिल्डिंग हादसे के बाद पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद एमसीडी ने 24 अवैध संपत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में PG ऑपरेटर सुधांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, आगे की जांच की जा रही है.

पहले हो चुकी हैं ये गिरफ्तारियां

इससे पहले पुलिस ने इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, 81 साल के उनके पति हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार किया था. वहीं, इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम करा रहे ठेकेदार सोनाज को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया था.

आरोपी महेश को कोर्ट में पेश किया गया

इमारत गिरने की घटना में गिरफ्तार आरोपियों में से एक, महेश को साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से कोर्ट में पेश किया गया. उसकी दो दिन की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो गई. महेश के साथ एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक मिस्त्री को भी कोर्ट में पेश किया गया.


एमसीडी की 24 संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई

इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 24 संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई. सात अवैध ढांचों को सील किया गया. इसके अलावा, पूरे दिल्ली-एनसीआर में अनधिकृत निर्माण के लिए 26 कारण बताओ नोटिस, सीलिंग के लिए चार कारण बताओ नोटिस और 12 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए.

इमारत गिरने की घटना में कुल 7 लोगों की हो चुकी है मौत

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी.


ये भी पढ़ें: जिस बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, सत्य निकेतन हादसे ने छीन ली उसकी जिंदगी, रुला देगी पिता की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >