1100 रुपये पर गरमाई दिल्ली की राजनीति, केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया वोट खरीदने का आरोप

Delhi Politics Heats Up Over Rs 1100: विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली में वोटरों को 1100 रुपये बांटने का मामला गरमा गया है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है.

Delhi Politics Heats Up Over Rs 1100: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर वोटरों को 1100 रुपये बांटने का गंभीर आरोप लगाया है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “अगर बीजेपी ने पिछले 10 सालों में कुछ काम किया होता तो उन्हें दिल्ली में 1100 रुपये में वोट खरीदने का सहारा नहीं लेना पड़ता. उन्होंने पिछले 10 सालों में दिल्ली में कुछ नहीं किया. उन्होंने सिर्फ मुझे गाली दी. अब उन्हें वोट खरीदने का सहारा लेना पड़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है. चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, पुलिस, आयकर जैसी सभी एजेंसियां ​​असहाय हो गई हैं. कोई भी एजेंसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.”

मुख्यमंत्री आतिशी ने भी बीजेपी नेता पर लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. आतिशी ने कहा कि बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के विंडसर प्लेस स्थित आवास पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को 1100-1100 रुपये दिए गए हैं. इसके साथ ही उनकी मतदाता पहचान-पत्र की जानकारी भी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का दावा, प्रवेश वर्मा को CM चेहरा घोषित कर सकती है बीजेपी

प्रवेश वर्मा ने आतिशी और आप के आरोप को किया खारिज

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने आतिशी के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने पैसे बांटने के आरोप पर कहा, “उनके दिवंगत पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा द्वारा गठित गैर सरकारी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ के एक अभियान के तहत यह धनराशि वितरित की गई है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >