दिल्ली-NCR में बारिश का कहर! सड़कें डूबीं, ट्रैफिक थमा, IMD ने दी और भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली-NCR में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई इलाकों में भारी जलभराव से सड़कें जाम हो गईं, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई. सफदरजंग अस्पताल भी पानी में डूब गया. IMD ने अगले 2 घंटे और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार ( 7 अगस्त) को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया. सड़कों पर पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

जलभराव से सड़कें जाम, लोगों की बढ़ी परेशानी

दिल्ली के छतरपुर फार्म इलाके और फरीदाबाद के सेक्टर-35 समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई. लगातार बारिश के कारण प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पानी भरने और धीमी रफ्तार से चल रहे ट्रैफिक के कारण लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो घंटे तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, दादरी, लोनी, फरीदाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 13 अगस्त तक भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

सफदरजंग अस्पताल में भी घुसा बारिश का पानी

भारी बारिश का असर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भी देखने को मिला. अस्पताल परिसर और गलियारों में पानी भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मरीज के तीमारदार आरिफ खान ने बताया कि अस्पताल परिसर में जलभराव होने से मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बेहद मुश्किल हो गया है.

फरीदाबाद में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज

दिल्ली-एनसीआर में कई मौसम केंद्रों पर 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. मौसम विशेषज्ञ नवदीप ढैया के अनुसार, शुक्रवार शाम 5 बजे तक फरीदाबाद के सेक्टर-17 में आधी रात से 119.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो एनसीआर में सबसे अधिक रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >