Delhi Murder Case: पहले झबरू ने धमकाया, फिर नाबालिग ने डांटा, ऐसे शैतान बन गया साहिल

आरोपी साहिल (20) ने नाबालिग लड़की पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए और उसके बाद सीमेंट के स्लैब से भी उस पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसके शरीर पर चोट के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी फट गई थी.

शाहबाद डेयरी हत्याकांड में आरोपी साहिल ने 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि चाकू उसने करीब 15 दिन पहले उत्तराखंड के हरिद्वार से खरीदा था और हत्या के बाद उसे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया था. हालांकि पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं कर पाई है.

साहिल ने दो दिन पहले ही हत्या की रची थी साजिश

पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल ने दो दिन पहले हत्या की साजिश रची थी, जब नाबालिग लड़की ने अपने दोस्तों के सामने उसे डांटा और उसके साथ रिश्ते सुधारने से इनकार कर दिया. प्राथमिकी में दर्ज कराए बयान में पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी साहिल को जानती थी और वह अक्सर उसका नाम लेती थी.

साहिल ने नाबालिग लड़की पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए, फिर पत्थर से कुचला

आरोपी साहिल (20) ने नाबालिग लड़की पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए और उसके बाद सीमेंट के स्लैब से भी उस पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसके शरीर पर चोट के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी फट गई थी.

Also Read: ‘एलजी साहब! कानून व्यवस्था आपके जिम्मे, कुछ कीजिए’, शाहबाद डेयरी में युवती की हत्या पर केजरीवाल ने कहा

ऐसे हैवान बना साहिल

आरोपी साहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने गुस्से में आकर लड़की को मार डाला क्योंकि वह उसकी अनदेखी कर रही थी. साहिल को यह भी शक था कि वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ संपर्क में थी. पुलिस के अनुसार, साहिल ने संभवत: लड़की पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसने अपने पूर्व प्रेमी प्रवीण से मिलना शुरू कर दिया था. आरोपी ने बताया कि नाबालिग लड़की ने उससे दूर रहने की चेतावनी दी क्योंकि वह उसके साथ अपने रिश्ते को जारी नहीं रखना चाहती थी. उस वक्त वह अपनी दोस्त भावना और उसके प्रेमी झबरू के साथ थी. पुलिस ने बताया कि झबरू ने भी साक्षी के पास आने पर साहिल को पीटने की धमकी दी थी. पुलिस ने यह भी कहा कि साहिल को धमकाने के लिए साक्षी ने अपनी दोस्त नीतू के पति के नाम का इस्तेमाल किया, जो इलाके का कुख्यात अपराधी है.

हत्या के बाद पार्क में घंटों बैठा रहा साहिल

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की और साहिल जून 2021 से साथ थे, लेकिन पिछले तीन-चार महीने से जैसे-जैसे साहिल उसके करीब आने की कोशिश करता, नाबालिग लड़की उससे दूरियां बढ़ा रही थी. पुलिस ने कहा कि साहिल ने रविवार दोपहर शराब पी और नाबालिग लड़की से झगड़ा किया, जो अपने दोस्त के बच्चे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी. उसने नाबालिग लड़की पर हमला कर उसकी जान ले ली. इसके बाद साहिल पास के एक पार्क में गया और कुछ देर वहां बैठा रहा. बाद में, वह रिठाला मेट्रो स्टेशन गया. उसने दावा किया कि कि उसने चाकू को वहीं झाड़ियों में फेंक दिया और आनंद विहार बस अड्डा चला गया, जहां से उसने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के लिए बस पकड़ी.

सामने आया दूसरा सीसीटीवी कैमरा

शाहबाद डेरी हत्याकांड में अबतक दो सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आ चुका है. पहले वाले फुटेज में साहिल को लड़की पर चाकू से वार करते साफ देखा जा सकता है. उसके बाद दूसरा फुटेज जो सामने आया है, उसमें हत्या से ठीक पहले नाबालिग लड़की को सड़क पर अकेले चलते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है, फुटेज हत्या से ठीक दो मिनट पहले की है.

साहिल दो दिन की पुलिस रिमांड पर

साहिल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दिल्ली की एक अदालत में पेश किया. जहां से अदालत के आदेश के बाद उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. पुलिस लगातार साहिल से पूछताछ कर रही है. उसे घटनास्थल पर भी ले जाया गया था. साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >