Delhi Liquor Scam : ‘आप’ छोड़ने को की गयी सीएम पद की पेशकश, यह बोल गुजरात रवाना हुए मनीष सिसोदिया

Delhi Liquor Scam : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दावे पर सीबीआइ की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है. जांच एजेंसी ने सारे आरोप को खारिज कर दिया है.

Delhi Liquor Scam : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सीबीआइ से पूछताछ का मामला सोमवार को दिनभर सुर्खियों में रहा. आबकारी घोटाला मामले में सीबीआइ द्वारा पूछताछ किये जाने के बाद सिसोदिया ने जो दावा किया है उससे राजनीतिक माहौल गरम हो गया है. दरअसल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने पूछताछ के बाद कहा कि उन पर आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने का दबाव डाला गया था. यही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गयी थी. आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया से इस मामले में सीबीआइ ने नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूछताछ के बाद मीडिया से बात की और कहा कि भाजपा कहती है कि आबकारी घोटाला 10,000 करोड़ रुपये का है. उनके खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया गया है जो भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ को दिल्ली में सफल बनाने के षड्यंत्र का हिस्‍सा है. मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उनपर दिल्ली का मुख्यमंत्री पद पाने या जेल की सजा काटने की पेशकश की गयी.

Also Read: Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया के बयान पर बोले संबित पात्रा, भ्रष्टाचारी कभी नहीं कहता, वह भ्रष्ट है
सीबीआइ ने किया खंडन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दावे पर सीबीआइ की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है. जांच एजेंसी ने सारे आरोप को खारिज कर दिया है. सीबीआइ ने मनीष सिसोदिया के उन आरोपों को सोमवार को खारिज कर दिया कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के दौरान उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने की धमकी दी गयी. सीबीआइ ने कहा कि सिसोदिया के बयान की पुष्टि की जायेगी. यही नहीं जांच की आवश्यकता के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.


मनीष सिसोदिया का ट्वीट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि दो दिन के लिए गुजरात जा रहा हूं. इस बार के चुनाव में गुजरात का हर परिवार अपने बच्चों के लिए अच्छे स्कूल लाने वाली सरकार चुनेगा. दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दो है कि पांच साल में ही गुजरात के हरेक स्कूल को दिल्ली जैसा शानदार बनाएंगे.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >