Coronavirus Pandemic : दिल्‍ली के कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग से मिले 58 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

दिल्‍ली के कापसहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इमारत में रहने वाले 17 और लोग आज कोरोना पॉजिटिव (17 more people from a building in Theke Wali Gali near DC office in Kapashera) पाये गये हैं. इसके साथ ही भवन से अब तक कोरोना के कुल 58 सकारात्मक (Total 58 positive cases have been reported ) मामले सामने आये हैं.

नयी दिल्‍ली : कोरोना संक्रमण को लेकर जहां एक ओर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से दावा किया जा रहा है कि देश में संक्रमण के केस अब 12 दिनों में डबल हो रहे हैं और हम धीरे-धीरे अच्‍छी स्थिति में आ रहे हैं, वहीं देश की राजधानी दिल्‍ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में कोरोना का विस्‍फोट हो गया है. इस इलाके से दो दिनों में कुल 58 केस सामने आ चुके हैं.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीएम ने बताया, कापसहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इमारत में रहने वाले 17 और लोग आज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही भवन से अब तक कोरोना के कुल 58 सकारात्मक मामले सामने आये हैं.

Also Read: Coronovirus India: कल से होगा Lockdown 3, जानिए मोदी सरकार ने क्या दी छूट और कहां होगी सख्ती
एक व्‍यक्ति ने फैलाया कोरोना संक्रमण, शनिवार को 41 लोग हुए थे पॉजिटिव

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इमारत में रहने वाले 41 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई थी. ‘ठेके वाली गली’ में स्थित इमारत से कोविड​​-19 संक्रमण का एक मामला 18 अप्रैल को सामने आया था.

इसके बाद प्राधिकारियों ने इसे सील कर दिया था. इससे क्षेत्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिली. अधिकारी ने कहा, इस इमारत में काफी लोगों के रहने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को इमारत को सील करने का निर्णय लिया था.

Also Read: Coronavirus Good News : भारत में ऐसे हार रहा कोरोना, जानिए डॉ हर्षवर्धन ने क्‍या बताया

जिला प्रशासन के अनुसार 20 अप्रैल और 22 अप्रैल को इमारत से 175 नमूने एकत्रित किये गए थे और उन्हें नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स (एनआईबी) भेजा गया था. दक्षिण पश्चिम जिलाधिकारी राहुल सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा, इमारत से एकत्र किये गए कुल नमूनों में से 67 व्यक्तियों की रिपोर्ट शनिवार को आयी और उनमें से 41 के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

सिंह अपने निजी सचिव के (पिछले महीने) कोविड​​-19 से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वयं पृथक-वास में चले गये थे. जिलाधिकारी ने कहा कि जांच 13 दिन पहले की गई थी और दिल्ली-नोएडा सीमा सील किये जाने और एनआईबी नोएडा में जांच के लिए नमूनों की अधिक संख्या के चलते रिपोर्ट आने में देरी हुई. उन्होंने कहा कि इन सभी व्यक्तियों में कोई कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं और जांच रिपोर्ट 13 दिन पुरानी है.

Also Read: IRCTC: स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए Indian Railways ने रखी नयी शर्त, देखिए किन 14 शहरों में मिल रही यह सुविधा

उन्होंने कहा, जिला प्रशासन सभी संक्रमित मामलों की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए रविवार को फिर से जांच कराएगा. सिंह ने कहा, इस इमारत में रहने वाले व्यक्ति साझा शौचालय का इस्तेमाल कर रहे थे. इसी कारण हमने इसे सील कर दिया और उन लोगों को बाहर नहीं आने दिया.

Also Read: वायु सेना ने रांची के तीन कोविड-19 अस्पतालों के कोरोना योद्धाओं पर की हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, दिया अनोखा सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >