कंझावला मामला: उठेगा सच से पर्दा, पुलिस को मिली अंजलि, दोस्त निधि और आरोपियों की कॉल डिटेल

दिल्ली हिट एंड ड्रैग केस में दिल्ली पुलिस ने मृतक महिला उसकी सहेली निधि और चार आरोपियों के कॉल डिटेल जुटाई हैं. घटना को लेकर मृतका की दोस्त निधि ने जो बयान दिए हैं उसमें कई असमानता सामने आ रही है. कई सवाल उठ रहे हैं. यहां तक की पीड़ित परिवार भी बयानों को कटघरे में खड़ा कर रहा है.

दिल्ली हिट एंड ड्रैग केस में पुलिस की जांच तेज होती जा रही है. पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला उसकी सहेली निधि और चार आरोपियों के कॉल डिटेल जुटाई हैं. हालांकि कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण अभी लंबित है, उम्मीद की जा रही है कि कॉल डिटेल का विश्लेषण करने के बाद घटना के समय और स्थान की पुष्टि करेगा.

निधि के बयानों पर उठ रहे सवाल: घटना को लेकर मृतक महिला की दोस्त निधि ने जो बयान दिए हैं उसमें कई असमानता सामने आ रही है. कई सवाल उठ रहे हैं. यहां तक की पीड़ित परिवार भी बयानों को कटघरे में खड़ा कर रहा है. मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि निधि का बयान गलत है. साथ ही पीड़ित परिवार ने निधि पर हत्या का केस चलाने की मांग की है.

सामने आया निधि के घर पहुंचने का वीडियो: कंझावला के हिट एंड ड्रैग केस में एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि घटना की चश्मदीद निधि अपने घर पहुंच रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि निधि भागते हुए अपने घर के अंदर आ रही है. इसको भी लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

हिट एंड ड्रैग केस में एफएसएल की टीम ने घटना में शामिल कार की जांच की. इसी कार के नीचे आकर पीड़िता कई किलोमीटर तक घसीटी गयी थी और बाद में उसकी मौत हो गई. बता दें, दिल्ली हिट एंड ड्रैग केस से दिल्ली समेत पूरा देश सिहर गया है. पूरे दिल्ली में इस केस को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं.

मनीष सिसोदिया ने की परिजनों से मुलाकात: वहीं, घटना को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की. सिसोदिया ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया. मुलाकात के बाद सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि यह भयावह क्रूरता की घटना है. हम उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे.

क्या है मामला: बता दें नये साल के अवसर पर बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में एक लड़की को पहले कार सवार युवकों ने टक्कर मारी. उसके बाद उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा. इस घटना में युवती की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने घटना के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: PM Kisan Yojana: इस हफ्ते आ सकती है खाते में 13वीं किस्त! अबतक नहीं कराया यह काम तो अटक जाएगा पैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >