Delhi Heavy Traffic: जाम से कराह रही दिल्ली, धनतेरस में सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार

Delhi Heavy Traffic: दिल्ली में दिवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है. जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति भी बन गई है. राष्ट्रीय राजधानी की कई सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है.

Delhi Heavy Traffic: देशभर में दिवाली और त्योहारों को लेकर बाजारों में भारी भीड़ बढ़ गई है. दिल्ली में धनतेरस के मौके पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. जिससे कई सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. जाम से दिल्ली कराह रही है.

दिल्ली में इन सड़कों पर भारी जाम

दिल्ली के सराय काले खां, दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (डीएनडी) फ्लाईवे, लक्ष्मी नगर और करोल बाग में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिख रही हैं.

दिल्ली में दिवाली के मद्देनजर बाजारों और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली पुलिस ने दिवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है. रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में 20 अक्टूबर को सीआरपीएफ स्कूल की चाहरदीवारी के बाहर विस्फोट होने के बाद से ही राष्ट्रीय राजधानी में ‘हाई अलर्ट’ जारी है. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने कहा, विशेष रूप से बाजारों, मॉल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी सुरक्षाकर्मी सतर्क हैं.

थोक बाजार सदर बाजार में दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक सामान लादने और उतारने पर रोक

प्रमुख थोक बाजार सदर बाजार में दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक सामान को वाहन में लादने और उतारने पर रोक रहेगी. पुलिस सीमावर्ती इलाकों में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रख रही है. दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि बाजारों में पैदल गश्त बढ़ा दी गई है. बाजारों पर नजर रखने के लिए ड्रोन तैनात किए गए हैं. पुलिस की प्रत्येक रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर कड़ी नजर है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >