Delhi Heavy Rain: दिल्ली में भारी बारिश, अंडरपास में डूबने से दो बच्चों समेत तीन की मौत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Heavy Rain: दिल्ली में पिछले दो दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश अब दिल्लीवासियों के आफत बनती जा रही है. बारिश की वजह से शनिवार को दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

Delhi Heavy Rain: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बारिश के पानी से भरे सिरसपुर अंडरपास के पास शनिवार को दो लड़कों की डूबने से कथित तौर पर मौत हो गई. एक और मौत ओखला अंडरपास में हुआ. जहां जमे पानी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के अनुसार दोपहर 2:25 बजे सिरसपुर अंडरपास के पास एक 12 वर्षीय लड़के के डूबने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मेट्रो के पास अंडरपास में लगभग 2.5-3 फीट पानी भरा हुआ था. पुलिस ने कहा, फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान चलाया और 2 लड़कों के शव बरामद किए.

पानी में खेलने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस ने बताया, प्रथम दृष्टया, यह डूबने का मामला प्रतीत होता है. बच्चे अंडरपास में बच्चे पानी में खेल-खेलकर नहा रहे थे और हादसे के शिकार हुए. दिल्ली में बारिश से जुड़े मामले में अबतक मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है.

वसंत विहार में दीवार ढही, तीन शव बरामद

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर ढही दीवार के मलबे से शनिवार को तीन मजदूरों के शव निकाले गए. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को निर्माणधीन दीवार ढहने की सूचना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी. डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि तीन श्रमिकों के शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं, जिनमें से दो की पहचान 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव और 38 वर्षीय संतोष के रूप में की गई है. तीसरे श्रमिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. अधिकारियों ने बताया कि मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और नींव के गड्ढे से पंप की मदद से पानी निकाला गया. उन्होंने बताया कि शवों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है.

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का हिस्स गिरने से एक की मौत

दिल्ली में शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर गया था जिससे एक टैक्सी चालक की मौत हो गई थी और छह अन्य लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा, रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में 39 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई थी और न्यू उस्मानपुर इलाके में बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक अंडरपास में जमा बारिश के पानी में डूबने से 20 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Also Read: Kal Ka Mausam: मध्य भारत में भारी बारिश की चेतावनी, अरुणाचल और असम के लिए रेट अलर्ट, उत्तराखंड में उफनाई गंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >