Delhi Fire : दिल्ली के नर्सिंग होम में भीषण आग, 2 की मौत, 6 लोगों को बचाया गया

Delhi Fire : आग की वजह का पता नहीं चल पाया है. इस आग में झुलसकर दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि छह लोगों को बचाया गया है.

Delhi Fire : दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से नये साल की सुबह एक बुरी खबर आयी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार तड़के यहां एक नर्सिंग होम में आग लग गयी जिसकी चपेट में आकर कम से कम 2 लोगों की मौत हो गयी. खबरों की मानें तो घटना सुबह करीब 5:15 बजे की है. आग लगने की सूचना आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग को दी गयी जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे.

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके से 6 लोगों को बचाया गया है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम किया.

आग किस वजह से लगी उसकी वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >