‘भयावह’! गुरुग्राम में बिजली कट को लेकर बोले यूट्यूबर गौरव तनेजा, अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली इज बेस्ट

तनेजा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा-दिल्ली इज बेस्ट…यहां जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली में बिजली की क्या स्थिति है ? यदि आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आगे की खबर जरूर पढ़ें. दरअसल, देश के सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले यूट्यूबर्स में से एक गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट के एक ट्वीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसा रिएक्शन दिया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है. तनेजा ने हरियाणा के गुरुग्राम में बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जतायी है. हाल ही में दिल्ली से गुरुग्राम को अपना नया ठिकाना बनाने वाले तनेजा ने गुरुग्राम में बिजली कटौती को भयावह बताया है.

तनेजा, जो एक राष्ट्रीय स्तर के बॉडीबिल्डर और पायलट के साथ-साथ यूट्यूबर भी हैं , उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि हम अभी-अभी दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचे हैं. यहां बिजली कटौती भयावह है. तनेजा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा-दिल्ली इज बेस्ट…

कौन हैं गौरव तनेजा?

गौरव तनेजा तीन यूट्यूब चैनल चलाते हैं जो यूजर के द्वारा काफी पसंद किया जाता है. उनके चैनल- फ्लाइंग बीस्ट, फिट मसल टीवी और रसभरी के पापा है. तनेजा ने टेक्निकल गुरुजी, मुंबईकर निखिल और स्ले पॉइंट जैसे अन्य लोकप्रिय प्रभावशाली लोगों के साथ सहयोग किया है. वे एक्टर अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, आर माधवन और अन्य स्टार के साथ भी काम कर चुके हैं.

दिल्ली में बिजली महंगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उक्त राजधानी में बिजली महंगी होने के बाद की है. आपको बता दें कि पिछले दिनों ऊर्जा नियामक ने बिजली वितरण कंपनियों को दाम बढ़ाने की मंजूरी दी है. इसके बाद BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) वर्तमान दरों के ऊपर 9.42% अतिरिक्त चार्ज कर सकेगी. जानकारी के अनुसार BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) को 6.39% और नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) को 2% अतिरिक्त चार्ज वसूलने की अनुमति प्रदान की गयी है. हालांकि, बिजली उपभोक्ताओं पर इसका भार नहीं पड़ने वाला है.

Also Read: Electricity: दिल्ली में बिजली बिल में बढ़ोतरी पर राजनीति तेज, कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पहले कहा था कि जिन उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है, उन पर टैरिफ में हुई नयी वृद्धि का कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अन्य उपभोक्ताओं को लगभग 8 प्रतिशत सरचार्ज देना होगा. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए भी केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >