'दिल्ली में अब बाहर से आने वाले सभी लोगों का होगा कोरोना टेस्ट' - सत्येंद्र जैन का बयान

delhi corona cases news, lockdown, coronavirus test latest news : दिल्ली सरकार ने राजधानी में बाहर से आने वाले हरेक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करने की तैयारी में है. इसके लिए सरकार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर कोरोना टेस्ट सिस्टम तैनात करेगी. दिल्ली सरकार ने बताया कि जो भी लोग कोरोना से संक्रमित होंगे उन्हें आइसोलेट किया जाएगा.

Delhi Coronavirus News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में बाहर से आने वाले हरेक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करने की तैयारी में है. इसके लिए सरकार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर कोरोना टेस्ट सिस्टम तैनात करेगी. दिल्ली सरकार ने बताया कि जो भी लोग कोरोना से संक्रमित होंगे उन्हें आइसोलेट किया जाएगा.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार ने आनंद बिहार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोरोना टेस्टिंग सेंटर खोलने की तैयारी में है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अब सभी लोगों का टेस्ट किया जाएगा. टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर ही उन्हें घर जाने की अनुमति होगी.

इसी हफ्ते सिरो-सर्वे रिपोर्ट- दिल्ली सरकार ने बताया कि राजधानी में चल रही सिरो-सर्वे की रिपोर्ट इसी हफ्ते जारी की जाएगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर हर्ड इम्यूनिटी का पता चल सकेगा. दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी फिर से तेजी से बढ़ने लगा है.

अनलॉक में ढील पर फैसला आज– वहीं दिल्ली सरकार अनलॉक 3 में ढील पर फैसला आज ले सकती है. बता दें कि सरकार मॉल और जिम खोलने को लेकर प्रस्ताव एलजी के पास भेजेगी. सरकार की कोशिश है कि दिल्ली में फिर से आर्थिक गतिविधियां शुरू हो.

वहीं इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को ‘ऑक्सीमीटर’ दान करने का अनुरोध किया, ताकि पार्टी के स्वयंसेवी उन्हें कोविड-19 के मरीजों को मदद पहुंचाने के लिये देश भर के गांवों में बांट सकें. ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन का स्तर मापने में मदद करता है और यह कोविड-19 मरीजों के लिये अत्यधिक उपयोगी है क्योंकि ऑक्सीजन की कमी हो जाने के चलते मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है.

Also Read: Corona Vaccine : देश में कोरोना वैक्सीन पर चल रहे काम पर सरकार ने दी जानकारी, इस फेज में पहुंचा ट्रायल

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >