जेल में केजरीवाल की जान को खतरा, पत्नी सुनीता का दावा, रिहाई की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन

CM Arvind Kejriwal: जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर 'इंडिया' गठबंधन ने नेताओं ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दावा किया कि उनके पति को जेल में जान का खतरा है.

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिगड़ती सेहत के बीच उनकी रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की ‘आवाज को दबाने’ को दबाने की कोशिश की जा रही है. विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के लिए भी केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. विपक्षी दलों के नेताओं ने रैली के दौरान भारत माता की जय और तानाशाही खत्म करो के नारे भी लगाए.

पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बताया दिल्ली के सीएम को है जान का खतरा
रैली में बोलते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की राजनीति नफरत फैलाने और दिल्ली के लोगों का काम रोकने की है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मेरे पति के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई. उनकी जान खतरे में है. सुनीता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएम केजरीवाल को क्यों गिरफ्तार किया? यह साजिश और दबाव के कारण हुआ.

जमानत मिलने पर भी नहीं हुई जेल से रिहाई- सुनीता केजरीवाल
इंडिया गठबंधन की रैली में बोलते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि निचली अदालत ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी. लेकिन केंद्र ने दोहरी कार्रवाई की ईडी ने जमानत पर रोक लगवा दी और सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. वह पिछले 22 सालों से मधुमेह से पीड़ित हैं. ऐसी हालत में भी उन्हें इंसुलिन दिलाने के लिए कोर्ट की दहलीज तक जाना पड़ा. सुनीता ने कहा कि जब सीएम केजरीवाल घर पर थे, तो कई बार उनकी शुगर लेवल काफी कम हो जाता था, ऐसे में उनके कुछ मीठा खाने को हम देते थे. उन्होंने कहा कि चार चार-पांच महीने में एक बार होता था.

क्यों केजरीवाल को जेल में रखा जा रहा है- गोपाल राय
आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने रैली में कहा कि हिरासत में सीएम केजरीवाल का सुगर लेवल काफी कम हो रहा है. सीएम केजरीवाल को निचली अदालत और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन उन्हें जेल में रखने की साजिश रची गई. बीजेपी विपक्षी नेताओं को जेल में क्यों डालना चाहती है? यूपीएससी के तीन अभ्यर्थियों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? आप नेता ने कहा कि जब उपराज्यपाल से घटना के बारे में पूछा गया, तो वह चुप हो गए.

ऐसे संगठनों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे- अखिलेश यादव
दिल्ली के जंतर-मंतर पर इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव से उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार के पास कई ऐसे संगठन है, जो समय-समय पर राजनेताओं को परेशान करते हैं. वे संगठन ऐसा करते हैं उन्हें न्याय नहीं मिलने देंगे. अखिलेश ने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो ऐसे संगठनों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे.हमारे लोकतंत्र में किसी पर भी झूठा आरोप नहीं लगाया जा सकता. भाषा इनपुट से साभार\

Also Read: राजेन्द्र नगर कोचिंग सेंटर में हादसे के थे कई कारण, मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट में सामने आयी सबसे बड़ी खामी

तीन छात्रों की मौत का जिम्मेदार…’,I-N-D-I-A गठबंधन की महारैली पर बीजेपी का तंज- देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >