Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार, कोर्ट ने 10 दिन की कस्टडी में भेजा

Delhi Blast: लाल किले के पास 10 नवंबर को एक कार में हुए विस्फोट के बाद नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) एक्शन में है. ब्लास्ट में शामिल चार और मुख्य आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया, जिससे इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 6 हो गई है. जांच एजेंसी ने सभी आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने सभी को 10 दिनों की एनआईए कस्टडी में भेज दिया.

Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने चारों आरोपियों को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में डिस्ट्रिक्ट सेशंस जज, पटियाला हाउस कोर्ट के प्रोडक्शन ऑर्डर पर हिरासत में लिया. इन आरोपियों की पहचान पुलवामा (J&K) के डॉ मुजम्मिल शकील गनई, अनंतनाग (J&K) के डॉ अदील अहमद राथर, लखनऊ (UP) के डॉ शाहीन सईद और शोपियां (J&K) के मुफ्ती इरफान अहमद वागे के रूप में हुई है. इन सभी ने उस आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें कई बेगुनाह लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.

चारों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने 10 दिनों की कस्टडी में भेजा

NIA ने गिरफ्तार किए गए पुलवामा (J&K) के डॉ मुजम्मिल शकील गनई, अनंतनाग (J&K) के डॉ अदील अहमद राथर, लखनऊ (UP) के डॉ शाहीन सईद और शोपियां (J&K) के मुफ्ती इरफान अहमद वागे को पटियाला हाउस कोर्ट में एक स्पेशल NIA कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को 10 दिनों की NIA कस्टडी में भेज दिया.

सभी 4 आरोपियों ने आतंकवादी हमले में निभाई थी बड़ी भूमिका

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन सभी ने आतंकवादी हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.’’ उनकी हिरासत एनआईए को सौंपे जाने के साथ ही केंद्रीय एजेंसी द्वारा आरोपित लोगों की संख्या छह हो गई है. एनआईए ने 11 नवंबर को आधिकारिक तौर पर इस मामले को अपने हाथों में लिया था. एनआईए पहले ही दो लोगों आमिर राशिद अली और जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार कर चुकी है.

अल फलाह विश्वविद्यालय के 200 से अधिक डॉक्टर और कर्मचारी जांच के दायरे में

दिल्ली ब्लास्ट मामले में अल फलाह विश्वविद्यालय के 200 से अधिक डॉक्टर और कर्मचारी जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं. सुरक्षा एजेंसियां ​​अल फलाह विश्वविद्यालय में लगातार जांच कर रही हैं, जिससे विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है. विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी बुधवार को अपने सामान को गाड़ियों में भरकर गेट से बाहर निकलते देखे गए. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, वे छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय छोड़ने वाले लोगों की संख्या का पता लगा रही हैं और उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें संदेह है कि इनमें से कई लोग आतंकवादियों से जुड़े थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >