Delhi Blast: विस्फोट के 4 दिन बाद खुला लाल किला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 और 3, ASI ने भी कर दी ऐसी घोषणा

Delhi Blast: दिल्ली में 10 नवंबर को हुए आतंकी धमाके बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो को बंद कर दिया गया था. लेकिन ब्लास्ट के 4 दिन के बाद गेट को फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के इस फैसले के बाद एएसआई ने भी ऐतिहासिक लाल किला को पर्यटकों के लिए खोलने की घोषणा कर दी.

Delhi Blast: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के दो और 3 प्रवेश द्वार शनिवार को फिर से खोल दिए. डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 और 3 अब यात्रियों के लिए खुल गए हैं, जिससे आंशिक रूप से प्रवेश बहाल हो गया है. इन्हें घटना के बाद सुरक्षा उपायों के तहत बंद कर दिया गया था.’’

ASI ने भी लाल किला खोलने की घोषणा की

दिल्ली मेट्रो की ओर से लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो को खोलने की घोषणा करने के बाद एएसआई ने भी लाल किला को पर्यटकों के लिए खोलने की घोषणा कर दी है. एएसआई ने बताया, 16 नवंबर से लाल किला आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो के पास हुआ था विस्फोट

सोमवार 10 नवंबर को शाम में दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो के पास में जोरदार धमाका हुआ. जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग घायल हैं. विस्फोट को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आतंकी घटना बताया है और कठोर जांच का आदेश दे दिया है. जांच के सिलसिले में शनिवार 15 नवंबर को दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया. जबकि हरियाणा के अल-फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >