दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे स्विस एयरफ्लाइट LX147 में लगी आग, इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया

Delhi Airport : दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे स्विस एयरफ्लाइट LX147 में भारतीय समय के अनुसार शनिवार रात एक बजे आग लग गई. इस विमान में 232 यात्री सवार थे. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Delhi Airport : स्विस एयरफ्लाइट LX147 में रविवार सुबह टेकऑफ के दौरान आग लग गई, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने इमरजेंसी घोषित की गई.एएनआई न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं.

हवाई जहाज में सवार थे 232 यात्री

जानकारी के अनुसार यह स्विस हवाई जहाज दिल्ली से ज्यूरिख की यात्रा पर था. टेकऑफ के वक्त फ्लाइट के बाएं पहिए से धुआं निकलते देखा गया, जिसके बाद इसे टेकऑफ करने से रोक दिया गया. दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से सोशल मीडिया पर जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा. एयरपोर्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि आज सुबह, दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ़्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) के लिए पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी. सभी तय सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इस दुर्घटना की वजह से एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है.

इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि छह यात्रियों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है, क्योंकि स्लाइड के जरिए विमान से निकलते वक्त उन्हें मामूली चोट आई है.पीटीआई न्यूज के अनुसार विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने विस्तृत बयान में बताया कि विमान में 228 यात्री और चार बच्चे सवार थे. भारतीय समय के अनुसार शनिवार रात एक बजे के आसपास उड़ान भरने के दौरान इंजन में समस्या आई. चालक दल ने विमान को उड़ान भरने से रोक दिया और स्थिति का आकलन करने के बाद एहतियातन विमान खाली कराने का निर्णय लिया. उन्होंने बताया,सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकाला गया. छह यात्रियों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है. जो यात्री स्लाइड का इस्तेमाल करने में असमर्थ थे, उनके लिए सीढ़ियों की व्यवस्था की गई.

ये भी पढ़ें : मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं

RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं

क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >