Delhi Air Pollution: स्कूलों को छोड़कर GRAP- 4 सोमवार तक रहेगा जारी, ट्रकों की एंट्री पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

Delhi Air pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें एक बार फिर से कोर्ट ने प्रदूषण के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और नाराजगी जताई.

Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर सुनवाई करते हुए कहा, स्कूलों को छोड़कर GRAP चरण IV उपाय सोमवार (2 दिसंबर) तक जारी रहेंगे. इस बीच CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) को एक बैठक आयोजित करने और GRAP IV से GRAP III या GRAP II में जाने के बारे में सुझाव देने के लिए कहा गया है.

अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा, जो रिपोर्ट सामने आई है, उससे पता चलता है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से निपटने के लिए GRAP-IV उपायों को लागू करने में अधिकारी घोर विफल हुए हैं.

Also Read: Delhi Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में विस्फोट, एक व्यक्ति घायल, जांच में जुटी टीम

कोर्ट ने 2 दिसंबर तक मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) राज्यों से सोमवार (2 दिसंबर) तक जवाब मांगा है. कोर्ट ने पूछा, उन उल्लंघनों के खिलाफ क्या उपाय प्रस्तावित करते हैं, जिनकी ओर कोर्ट आयुक्तों ने विशेष रूप से ध्यान दिलाया है.

कोई भी ट्रकों के लिए अतिरिक्त छूट नहीं दे सकता

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ट्रकों को गलत तरीके से एंट्री दिए जाने के मामले पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा, आवश्यक सामान ले जाने वाले या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले ट्रकों और एलएनजी/सीएनजी/इलेक्ट्रिक/बीएस-VI ट्रकों को छोड़कर सभी ट्रकों का प्रवेश GRAP-IV के अनुसार दिल्ली में प्रतिबंधित है.

पराली जलाने की अनुमति दिए जाने की खबर पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

वायु प्रदूषण मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक समाचार रिपोर्ट पर संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया था कि पंजाब में अधिकारियों द्वारा सैटेलाइट की जांच से बचने के लिए शाम 4 बजे के बाद पराली जलाने की अनुमति दी जा रही है. कोर्ट ने कहा कि अगर रिपोर्ट सही है तो यह गंभीर मामला है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य के अधिकारी किसानों को इस तथ्य का फायदा उठाने की सलाह नहीं दे सकते कि वर्तमान में दिन के कुछ घंटों के दौरान होने वाली गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है. कोर्ट ने पंजाब सरकार से तुरंत सभी अधिकारियों को ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की सलाह देने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >