Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में आज से लागू होगा GRAP-3, स्कूल ऑनलाइन, जानें क्या-क्या रहेगा बैन

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. जिसके बाद केंद्रीय प्रदूषण निगरानी संस्था ने दिल्ली-एनसीआर में क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के तीसरे चरण को लागू करने का फैसला किया.

Delhi Air Pollution: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली में वायु गुणवत्ता को और अधिक खराब होने से रोकने के लिए चरण I और II के तहत सभी कार्रवाइयों के अलावा 15 नवंबर की सुबह 8:00 बजे से दिल्ली एनसीआर में GRAP के चरण III को लागू करने का निर्णय लिया है.

दिल्ली में सभी प्राथमिक स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास शुरू

बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूल को बंद कर दिया गया और ऑनलाइन क्लान लेने का निर्देश दिया गया. इसकी जानकारी सीएम आतिशी ने ट्वीट कर दी. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सलाह दी थी कि NCR में राज्य सरकारें और GNCTD कक्षा V तक के बच्चों के लिए स्कूलों में ऑफलाइन क्लास बंद करने और GRAP III उपायों के लागू होने पर ऑनलाइन मोड में कक्षाएं आयोजित करने का निर्णय ले सकते हैं.

60 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली एनसीआर में GRAP-III लागू होने के बाद मेट्रो अतिरिक्त 60 ट्रिप लगाएगी. इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट कर दी. बताया गया, शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से GRAP-III के लागू रहने तक दिल्ली मेट्रो द्वारा 60 अतिरिक्त ट्रिप लगाई जाएंगी.

दिल्ली में इसपर रहेगा प्रतिबंध

GRAP-III के तहत, एनसीआर राज्यों से सभी अंतरराज्यीय बसों को- इलेक्ट्रिक वाहनों, सीएनजी वाहनों और बीएस-6 डीजल बसों को छोड़कर – दिल्ली में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. साथ ही निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जाएगा, खनन संबंधी गतिविधियों को निलंबित किया जाएगा. प्रमुख सड़कों पर रोजाना पानी का छिड़काव किया जाएगा. GRAP के तीसरे चरण के तहत दिल्ली और गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >