Delhi Air Pollution : दिल्ली में कम जले पटाखे, लोगों ने दिखाई समझदारी, गोपाल राय ने कहा- आभार

Delhi Air Pollution : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के प्रदूषण स्तर को कम रखने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने दिवाली के दूसरे दिन जानें क्या कहा

Delhi Air Pollution : दिवाली पर एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी से कम है. यही वजह है कि दिवाली के ठीक दूसरे दिन वायु प्रदूषण को लेकर आने वाली खबर में कमी नजर आ रही है. इसपर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि दिवाली पर राजधानी के ज्यादातर लोगों ने पटाखे नहीं जलाए. इसके लिए उनका आभार…इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘गंभीर’ श्रेणी में जाने से रोकने में मदद मिली है.

दिल्ली में बहुत से लोगों ने पटाखे नहीं जलाए: गोपाल राय

पर्यावरण मंत्री ने कहा दिल्ली में बहुत से लोगों ने पटाखे नहीं जलाए. इससे हम एक्यूआई के खतरनाक स्तर पर पहुंचने से बचे रहे हैं. उनके इस जिम्मेदारीपूर्ण बर्ताव के लिए दिल्ली की जनता का आभार. ज्यादातर लोगों ने प्रतिबंध का पालन किया फिर भी कुछ लोगों ने पटाखे जलाए और यदि प्रतिबंध का पूरी तरह से पालन किया जाता तो वायु गुणवत्ता में और सुधार देखने को मिल सकता था. दिल्ली में वायु गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सरकार ने दिवाली पर विशेष धूल नियंत्रण अभियान भी शुरू किया.

Read Also : Delhi Air Pollution: सुबह से ही घुटने लगा दिल्ली का दम, पटाखे फोड़ने वालों की खैर नहीं

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो मोबाइल स्मॉग गन तैनात

गोपाल राय ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो मोबाइल स्मॉग गन तैनात की गई थीं. ये धूल को कम करने और प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही थीं.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >