वियतनाम की राजधानी हनोई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस अहम द्विपक्षीय बैठक के लिए वियतनाम आना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने राष्ट्रपति हो ची मिन्ह की जयंती का जिक्र करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता बताया, जिन्हें भारत में भी काफी सम्मान मिलता है. राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत नींव 1988 में रखी गई थी और तब से ये संबंध लगातार और मजबूत होते जा रहे हैं.
राजनाथ सिंह वियतनाम, दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर
राजनाथ सिंह 18 मई को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए. इस दौरे का उद्देश्य मिलिट्री इक्विपमेंट के ज्वाइंट प्रोडक्शन सहित रणनीतिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करना है. वियतनाम की राजधानी हनोई के लिए रवाना होने से पहले, सिंह ने कहा कि दोनों एशियाई देशों की उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य डिफेंस इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप को मजबूत करना, समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना होगा.
वियतनाम की यात्रा समाप्त करने के बाद, रक्षा मंत्री मंगलवार (19 मई) को तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया जाएंगे.
