दाऊद इब्राहिम को किसने दिया जहर? कराची के अस्पताल में भर्ती है अंडरवर्ल्ड डॉन

सोशल मीडिया पर यह खबर की चर्चा जोरों पर हो रही है. यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसे किसी ने जहर दे दिया है. जानें पूरा मामला

मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर जो खबर वायरल है उसके अनुसार, दावा किया जा रहा कि दाऊद को कराची में जहर दिया गया है जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्ट किसी की ओर से नहीं की गई है.

Also Read: Dawood Ibrahim: दूसरी शादी के बाद एक बार फिर चर्चा में आए दाऊद इब्राहिम के परिवार में जानिए कितने सदस्य हैं?

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं. वे दावा कर रहे हैं कि किसी अनजान शख्स ने दाउद को जहर दे दिया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई. दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दाऊद की गैंग के पूर्व सदस्य की ओर से जानकारी दी गई है कि दाऊद गंभीर बीमारी से पीड़ित है. इस वजह से उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Also Read: 67 साल के दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तानी महिला से की दूसरी शादी, हसीना पारकर के बेटे ने NIA के सामने किया खुलासा

अस्पताल में भर्ती होने को लेकर रहस्य बरकरार

अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे की वजह जहर हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दाउद को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. जहां वह भर्ती है वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. केवल शीर्ष अधिकारी और परिवार के गिने-चुने लोग ही उसके पास जा रहे हैं. आपको बता दें कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम को भारत बहुत ही शिद्दत से खोज रहा है. वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है. इस धमाके में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. भारत के द्वारा मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किये जाने के बाद से वह फरार था. उसे पाकिस्तान ने शरण दे रखी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >