Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया में 400 साल पुरानी दीवार गिरी, 7 की मौत

Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया में 400 साल पुरानी दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई.

Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया शहर में भारी बारिश के कारण दीवार ढह गई जिसकी चपेट में आकर सात लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि दतिया में राजगढ़ किले के नीचे के हिस्से वाली 4 सौ साल पुरानी दीवार ढही है. मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं. अन्य दो लोग परिवार के मुखिया की बहन और बहनोई हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजगढ़ किले की दीवार गुरुवार तड़के अचानक गिर गई. दीवार गिरने से कम से कम नौ लोग दब गए. आस-पास के लोगों ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा. किले की इमारत काफी पुरानी है और इसे ‘राजगढ़ का किला’ के नाम से जाना जाता है. पिछले कई सालों से यह इमारत बहुत ही खराब अवस्था में थी. पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि उन्होंने घटना के संबंध में दतिया के जिला कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा और एसपी संदीप माकन से बात की है.

Read Also : Train Accident : इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, वीडियो आया सामने

स्थानीय विधायक राजेंद्र भारती भी मौके पर पहुंचे. दतिया के कलेक्टर संदीप माकिन ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >