कूनो नेशनल पार्क में आया राजस्थान से 'खतरनाक मेहमान', चीतों के लिए नई टेंशन, वन अधिकारी भी परेशान

कूनो वन अधिकारी बड़ी जद्दोजहद के बाद घुमक्कड़ चीतों को वापस कूनो के बाड़े में लाने में कामयाब हुए हैं. ऐसे में अब एक शिकारी के कूनो में आ जाने से सबकी चिंता बढ़ गई है. इस खतरनाक शिकारी की एंट्री से चीतों की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है.

एमपी के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि राजस्थान से एक खतरनाक मेहमान कूनो आ गया है. यही नहीं वन के अधिकारियों के लिए भी इससे नई समस्या खड़ी हो गई है. दरअसल राजस्थान के रणथंभौर अभयारण्य से एक भटकता हुआ बाघ कूनो में प्रवेश कर गया है. कूनो में इस खतरनाक शिकारी के घुस जाने से वन अधिकारी सकते में हैं. चीतों को लेकर उन्हें चिंता सता रही है.

गौरतलब है कि कूनो वन अधिकारी  बड़ी जद्दोजहद के बाद घुमक्कड़ चीतों को वापस कूनो के बाड़े में लाने में कामयाब हुए हैं. ऐसे में अब एक शिकारी बाघ के कूनो में आ जाने से सबकी चिंता बढ़ गई है. बाघ की एंट्री से चीतों की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है. गौरतलब है कि हाल ही में दो चीतों की मौत भी हो गई है. ऐसे में अगर चीतों का राजस्थान के बाघ टी 136 से सामना होता है तो निश्चित ही चीतों के लिए यह ठीक नहीं है.

अपना इलाका बनाने की तैयारी में है टी 136: बता दें, यह कोई पहला मौका नहीं है जब कोई बाघ घूमता हुआ कूनो नेशनल पार्क आ पहुंचा हो. कई बार यहा खतरनाक नर बाघों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन इस बार वन अधिकारियों को चिंता इस कारण सता रही है कि टी 136 यहां अपना इलाका तैयार कर रहा है. सबसे बड़ी बात की बाघ घात लगाकर शिकार करता है. ऐसे में कूनो के घने जंगलों में वो चीतों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है.

वन अधिकारी ने कही ये बात: इस पूरे मामले में वन अधिकारियों का कहना है कि बाघ के आगमन पर वो कड़ी निगरानी रख रहे हैं. ऐसे में बाघ अगर चीतों के लिए चुनौती बनता है तो वो बाघ को शांत करने के प्रयासों पर काम करेंगे. हालांकि वन अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अभी तक ऐसा देखने में आया है कि रणथंभौर से आये बाघ अपने आवास में लौट जाते हैं. किसी ने भी कूनो में कभी अपना घर नहीं बनाया.

Also Read:
Jamia Violence: जामिया मिलिया में हिंसा को लेकर विवि प्रशासन सख्त, 15 छात्रों पर कार्रवाई, 3 निष्कासित

2022 से भटक रहा है यह बाघ: गौरतलब है कि रणथंभौर से आया टी 136 2022 से ही भटक रहा है. रणथंभौर अभयारण्य से निकलने के बाद उसने पहले कैलादेवी अभयारण्य में अपना ठिकाना बनाया. इसके बाद वो चंबल पार कर मध्य प्रदेश की सीमा में आ गया है. वन अधिकारियों को उसके पैर के निशान कूनो में भी मिले हैं. हालांकि वन अधिकारी टी 136 को पकड़ने की भी कोशिश कर रहे हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >