**EDS: HANDOUT IMAGE PROVIDED BY INDIAN NAVY PRO ON SUNDAY, MAY 23, 2021** Bay of Bengal: Indian Coast Guard (ICG) mobilises its assets in view of Cyclone Yaas which is expected to hit the Eastern Coast on May 26, 2021. (PTI Photo)(PTI05_23_2021_000146B)
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Updates , 24 may Mausam, yaas tufan : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘यास’ बनना शुरू हो चुका है जिसका असर झारखंड और बिहार (bihar,Jharkhand rain) में नजर आने की संभावना है. सोमवार को तूफान काफी खतरनाक हो सकता है. इस तूफान के 25 एवं 26 को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा (west Bengal ,odisha yaas, Bay of Bengal ) के तट से टकराने की उम्मीद है. इधर राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…
3:29 PM. 25 May 213:29 PM. 25 May
चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए तैयार ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार को सूचित किया कि राज्य भीषण चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए तैयार है, जो 26 मई को बालासोर के निकट दस्तक दे सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं और हमारे अधिकारी केंद्र सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं. जरूरतों को लेकर हम केंद्र को सूचित करेंगे. ओडिशा सरकार ने निचले इलाकों और बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा तथा जगतसिंहपुर जिलों से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है. इन जिलों में चक्रवात का खतरा ज्यादा है.
3:29 PM. 25 May 213:29 PM. 25 May
दीघा में बारिश
पश्चिम बंगाल के दीघा में बारिश जारी है. चक्रवात यास के कल पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट को पार करने की उम्मीद है.
3:29 PM. 25 May 213:29 PM. 25 May
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान यास के बहुत तीव्र चक्रवाती तूफान की तरह 26 मई की दोपहर उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों को बालासोर के आसपास पारादीप और सागर द्वीप के बीच पार करने की बहुत संभावना है.
3:29 PM. 25 May 213:29 PM. 25 May
चक्रवात यास के मद्देनजर ओडिशा के बालासोर भेजे गए बचाव दल
ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान यास के दस्तक देने के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे बालासोर जिले के लिए बचावकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी को रवाना किया है. विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने संवाददाताओं को बताया कि मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर ओडिशा सरकार राज्य में चक्रवात के आगमन के मद्देनजर सभी कदम उठा रही है.
3:29 PM. 25 May 213:29 PM. 25 May
तेज आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति, हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित
आइएमडी पटना ने स्प्ष्ट कर दिया कि तेज आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति, हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित हो सकती है. पेड़ गिर सकते हैं. भारी और अति भारी बारिश के चलते जल जमाव यहां तक की निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है. उस समय सरकारी मशीनरी को भी सचेत रहना होगा़.
3:29 PM. 25 May 213:29 PM. 25 May
बिहार का मौसम
यास चक्रवाती तूफान अब स्टोर्म में तब्दील हो चुका है़ सुपर सायक्लोन यास तेज चक्रवाती हवा के साथ 27 मई को बिहार में दस्तक दे सकता है़ 30 मई तक पूरे बिहार में मध्यम से भारी बारिश, मेघ गर्जन, ठनका गिरने के आसार हैं. आपदा विभाग और आइएमडी पटना ने राज्य के लोगों और सरकारी मशीनरी को सतर्क कर दिया है़.
3:29 PM. 25 May 213:29 PM. 25 May
तूफान 26 मई की दोपहर तक पार कर जायेगा
यह चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और ओडिशा और पश्चिम बंगाल बढ़ेगा. यह तूफान पारादीप और सागर को 26 मई की दोपहर तक पार कर जायेगा और यह तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
समुद्र में बहुत तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठेंगी
ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर समुद्र में बहुत तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठेंगी. मछुआरों को 24 मई को अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी गई है.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
आईएमडी के च्रकवात चेतावनी संभाग ने कहा
आईएमडी के च्रकवात चेतावनी संभाग ने कहा कि चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है, जो अगले 24 घंटों के दौरान भीषण चक्रवाती तूफान में और उसके बाद 24 घंटों के दौरान एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
उत्तराखंड : चमोली, आसपास भूकंप के हल्के झटके
उत्तराखंड के चमोली जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. चमोली जिला प्रशासन ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार को मध्यरात्रि के बाद आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 थी जबकि इसका केंद्र जिले के जोशीमठ के समीप 22 किलोमीटर गहराई में था.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
चक्रवाती तूफान में बदला ‘यास’, 26 मई को ओडिशा-बंगाल के तटों से गुजर सकता है
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘यास’ में बदल गया है और इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद 26 मई को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से गुजरने का अनुमान है.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
लैंडफॉल करते वक्त हवा की गति 155 से 165 किमी रह सकती है
चक्रवाती तूफान ‘यास’ लैंडफॉल करते वक्त हवा की गति 155 से 165 किमी रह सकती है. कुछ जगहों में यह गति 185 भी रह सकती है. यह बहुत घातक हवा की गति है जिसकी तुलना आप पिछले चक्रवात Tauktae और चक्रवात Amphan से कर सकते हैं. पिछले इन 2 चक्रवातों ने बहुत नुकसान पहुंचाया था.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
गृह मंत्री अमित शाह की बैठक
गृह मंत्री अमित शाह आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ बैठक करेंगे और चक्रवात यास को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
चक्रवाती तूफान 26 मई की शाम तक पारादीप और सागर दीप तटों से टकरा सकता है
बंगाल की खाडी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को यानी आज चक्रवाती तूफान ‘यास’ में बदलकर तट की ओर बढेगा. यह चक्रवाती तूफान 26 मई की शाम तक पारादीप और सागर दीप तटों से टकरा सकता है. भारतीय मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में धूल भरी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार यास तूफान के इस प्रभाव के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिन तक धूल भरी हवाएं चल सकतीं हैं जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा होगी.
7:52 PM. 24 May 217:52 PM. 24 May
अगले 24 घंटे में गंभीर चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग की मानें तो यास नाम का यह चक्रवाती तूफान 26 मई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश के तटीय इलाकों पर पहुंचेगा. इस समय बंगाल कर खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है. यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और सोमवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. इसके बाद अगले 24 घंटे में यह बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.
1:27 PM. 24 May 211:27 PM. 24 May
बिहार में नजर आयेगा यास का असर
इसी हफ्ते अरब सागर में आये ताउते तूफान के बाद बिहार पर अब सुपर सायक्लोन यास की मार पड़ने जा रही है़ यास का असर ताउते की तुलना में ज्यादा होगा़. 25 मई की देर शाम से पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी के आसार हैं. साथ ही बज्रपात की आशंका है़ इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर पूर्वी बिहार पर पड़ने की आशंका है़.
1:27 PM. 24 May 211:27 PM. 24 May
झारखंड का मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 मई को राजधानी रांची सहित झारखंड के दक्षिण-पूर्वी जिलों में तेज हवा और बारिश हो सकती है. 26-27 को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है. इसको लेकर विभाग ��े अलर्ट भी जारी किया है.
1:27 PM. 24 May 211:27 PM. 24 May
बंगाल में यास का प्रभाव
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना व्यक्त की है. इससे चक्रवात की संभावना जतायी गयी है. यहां बनने वाले चक्रवात का नाम ‘यास’ दिया गया है. साथ ही यह भी संभावना जतायी गयी है कि चक्रवात तूफान में तब्दील हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की प्रभारी सुनीता देवी ने बताया है कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.
1:27 PM. 24 May 211:27 PM. 24 May
उत्तर और दक्षिण गोवा में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 24 मई को उत्तर और दक्षिण गोवा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
1:27 PM. 24 May 211:27 PM. 24 May
स्काईमेट वेदर के अनुसार
स्काईमेट वेदर के अनुसार ओमान द्वारा नामित संभावित चक्रवात यास का जीवनकाल केवल 48 घंटों का होगा. इस अवधि के दौरान तूफान के गंभीर होने और उत्तर-पश्चिम की ओर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है.
1:27 PM. 24 May 211:27 PM. 24 May
बदलेगा यूपी का मौसम
ताउते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवात तूफान यास उत्तर प्रदेश का मौसम बदल देगा. आने वाले 48 घंटों में प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. मई के इस तरह से बदलते मौसम को देखते हुए लोग कयास लगा रहे हैं कि इस बार मानसून जल्द आ सकती है लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि समय से पहले मानसून नहीं आएगा.
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Updates , 24 may Mausam, yaas tufan : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘यास’ बनना शुरू हो चुका है जिसका असर झारखंड और बिहार (bihar,Jharkhand rain) में नजर आने की संभावना है. सोमवार को तूफान काफी खतरनाक हो सकता है. इस तूफान के 25 एवं 26 को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा (west Bengal ,odisha yaas, Bay of Bengal ) के तट से टकराने की उम्मीद है. इधर राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…