Ranchi: A tree collapses due to strong winds during landfall of cyclone Yaas in Ranchi, Wednesday, May 26, 2021. (PTI Photo)(PTI05_26_2021_000051B)
Copied link
Weather Forecast LIVE Updates, 27 May 2021, IMD, Heavy Rain Alert, Cyclone Yaas Tracker : समुद्री तूफान यास का असर बंगाल, ओडिशा के अलावा पूरे बिहार, उत्तरप्रदेश व झारखंड (Tufan Yaas in Jharkhand,bihar,up,Bengal,odisha weather,aaj ka Mausam) में भी नजर आ रहा है. लगातार इन स्थानों पर भारी बारिश हो रही है. आज भी मूसलाधार बारिश की संभावना है. इसके अलावा केरल, लक्ष्य दीप तथा अंदमान निकोबार में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का पारा लगातार बढ़ रहा है यहां फिर गर्मी बढ़ सकती है. इस बीच मॉनसून पर सबकी नजर बनी हुई है. मौसम से जुडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….
3:42 AM. 28 May 213:42 AM. 28 May
पटना एयरपोर्ट पर विमान सेवा सस्पेंड
पटना एयरपोर्ट पर विमान सेवा कल सुबह नौ बजे तक के लिए सस्पेंड कर दी गयी है.
3:42 AM. 28 May 213:42 AM. 28 May
ओडिशा के भद्रक जिले में भारी बारिश से बाढ़
ओडिशा के भद्रक जिले में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गयी है. डीएम ने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
12:41 AM. 28 May 2112:41 AM. 28 May
ओडिशा और बंगाल में हुए नुकसान का कल पीएम मोदी लेंगे जायजा
ओडिशा और बंगाल में हुए नुकसान का कल पीएम मोदी लेंगे जायजा
12:41 AM. 28 May 2112:41 AM. 28 May
ओडिशा में मछुआरों को हुआ बड़ा नुकसान, 300 से अधिक नाव टूटे
ओडिशा में मछुआरों को हुआ बड़ा नुकसान, 300 से अधिक नाव टूटे
12:41 AM. 28 May 2112:41 AM. 28 May
कमजोर पड़ा यास, बंगाल के दीघा और कोलकाता में बारिश
कमजोर पड़ा यास, बंगाल के दीघा और कोलकाता में बारिश
12:41 AM. 28 May 2112:41 AM. 28 May
कमजोर पड़ा यास, झारखंड में डीप डिप्रेशन का केंद्र
कमजोर पड़ा यास, झारखंड में डीप डिप्रेशन का केंद्र
7:52 PM. 27 May 217:52 PM. 27 May
ओडिशा में पटनायक ने चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवाती तूफान यास के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया. तूफान यास के कारण राज्य में बहुत तबाही मची है और कथित तौर पर कम से कम तीन लोगों की इसके कारण मौत हो गई है हालांकि राज्य प्रशासन ने इन लोगों की मौत के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं की है.
7:52 PM. 27 May 217:52 PM. 27 May
सरायकेला-खरसावां पानी-पानी
चक्रवाती तूफान यास के कारण हुई बारिश से झारखंड के सरायकेला-खरसावां पानी-पानी हो गया है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गये हैं. सरायकेला होकर बहाने वाली खरकई, संजय, सोना व शुरू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है.
7:52 PM. 27 May 217:52 PM. 27 May
द्वीपसमूह में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही इस दौरान द्वीपसमूह में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
7:52 PM. 27 May 217:52 PM. 27 May
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां भारत में यास तूफान से निबटने के प्रयासों में सहयोग को तैयार
भारत के पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान यास के तबाही मचाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि यदि भारत के अधिकारी अनुरोध करते हैं तो संयुक्त राष्ट्र और उसकी एजेंसियां इससे निबटने के प्रयासों में सहयोग को तैयार हैं.
7:52 PM. 27 May 217:52 PM. 27 May
अंडमान में 30 मई तक भारी बारिश होने का अनुमान
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में 30 मई तक भारी बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.
7:52 PM. 27 May 217:52 PM. 27 May
दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
दिल्ली में गुरुवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
3:20 PM. 27 May 213:20 PM. 27 May
बिहार और झारखंड में तेज हवाएं और बारिश
चक्रवाती तूफान ‘यास’ के बुधवार को देश के पूर्वी तटों से टकराने के बाद भारी बारिश हो रही है. बुधवार रात ‘यास’ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंचा है. चक्रव��त के दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये, खेतों में पानी भरा नजर आ रहा है.
3:20 PM. 27 May 213:20 PM. 27 May
तेज़ हवा के साथ मध्यम बारिश
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिम बंगाल के हावड़ा, हुगली नॉर्थ और दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, मुर्शिदाबाद ज़िलों के कुछ हिस्सों में आज 8:30 बजे से तेज़ हवा के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.
3:20 PM. 27 May 213:20 PM. 27 May
केरल में भारी बारिश, 11 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी
केरल में बुधवार को कई स्थानों पर भीषण बारिश तथा समुद्र में लहरे उठने की खबरें मिली हैं और इसके साथ ही अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर जलाशयों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया है. मलप्पुरम, वायनाड और कासरगोड के उत्तरी जिलों को छोड़कर बाकी 11 जिलों के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भीषण बारिश हो रही है, जिसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां ‘येलो अलर्ट’ घोषित कर दिया है.
3:20 PM. 27 May 213:20 PM. 27 May
तमिलनाडु में कोरोना के 33,764 नए मामले आए
तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 33,764 नए मामले सामने आए. राज्य में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है. राज्य की राजधानी में भी नए मामलों में कमी आई है.
3:20 PM. 27 May 213:20 PM. 27 May
तेज हवा के साथ बारिश
चक्रवाती तूफान ‘यास’ के पश्चिम बंगाल- ओड़िशा के तट पर टकाराने के कुछ घंटों बाद से ही पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी. जो लगातार जारी है.
3:20 PM. 27 May 213:20 PM. 27 May
झारखंड में यास तूफान दाखिल
झारखंड में यास तूफान दाखिल हो चुका है. बिहार और यूपी के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश जारी है.
3:20 PM. 27 May 213:20 PM. 27 May
बालासोर और भद्रक जिलों में 128 गांवों में पानी भर गया
ओडिशा के बालासोर और भद्रक जिलों में 128 गांवों में पानी भर गया. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इन गांवों के लिए सात दिनों तक राहत पहुंचाने की घोषणा की है. ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने बताया कि बालासोर जिले के बहनागा और रेमुना ब्लॉक और भद्रक जिले के धामरा और बासुदेवपुर के कई गांवों में समुद्र का पानी घुस गया.
1:40 PM. 27 May 211:40 PM. 27 May
चक्रवाती तूफान ‘यास’ बंगाल, ओडिशा में तटों से टकराया
चक्रवाती तूफान ‘यास’ के बुधवार को देश के पूर्वी तटों से टकराया जिसके बाद से भारी बारिश हो रही है. चक्रवात के दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये, खेतों में पानी भर गया. अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी.
1:40 PM. 27 May 211:40 PM. 27 May
चार लोगों की मौत
चक्रवात के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल ओर झारखंड में 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अपराह्र में तटों से टकराने के बाद तूफान कमजोर पड़ गया था. चक्रवात के कारण ओडिशा में तीन लोगों और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पश्चिम बंगाल सरकार ने दावा किया है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं.
1:40 PM. 27 May 211:40 PM. 27 May
बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में सेना ने 700 लोगों को बचाया
सेना ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के विभिन्न हिस्सों से लगभग 700 लोगों को बचाया है जो चक्रवात ‘यास’ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. राज्य का बड़ा तटीय क्षेत्र जलमग्न हो गया है. इस संबंध में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि सेना ने दक्षिण 24 परगना और हावड़ा में भी विभिन्न जगहों से फंसे हुए लोगों को बचाया.
Weather Today, 27 May 2021: आज भी झारखंड, बिहार, UP में दिखेगा बंगाल-ओडिशा के Cyclone Yaas का असर, होगी मूसलाधार बारिश, दिल्ली का चढ़ेगा पारा
1:40 PM. 27 May 211:40 PM. 27 May
झारखंड में वर्षा जारी
ओडिशा के तट पर बुधवार सुबह लगभग नौ बजे दस्तक देने वाले चक्रवाती तूफान ‘यास’ के मध्य रात्रि झारखंड पहुंच गया है. चक्रवात के प्रभाव से कल सुबह से ही राज्य के अधिकतर स्थानों पर भारी वर्षा जारी है. पांच से छह घंटे तक इसका प्रभाव रह सकता है जिसके चलते कोल्हान क्षेत्र के जिलों पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और बोकारो, खूंटी आदि में 60 से 90 किलोमीटर तक की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश होने की संभावना है.
1:40 PM. 27 May 211:40 PM. 27 May
दिल्ली के कुछ हिस्से में तापमान 40 डिग्री के पार
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को तापमान 40 डिग्री के पार चला गया. वहीं, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले चार से पांच दिन राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की आशंका नहीं है. शहर के तापमान का हाल बताने वाले आईएमडी के सफदरजंग वेधशाला में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि एक जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है, जिसका मतलब है कि इस अवधि में लू चलने की आशंका नहीं है.
मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Updates, 27 May 2021, IMD, Heavy Rain Alert, Cyclone Yaas Tracker : समुद्री तूफान यास का असर बंगाल, ओडिशा के अलावा पूरे बिहार, उत्तरप्रदेश व झारखंड (Tufan Yaas in Jharkhand,bihar,up,Bengal,odisha weather,aaj ka Mausam) में भी नजर आ रहा है. लगातार इन स्थानों पर भारी बारिश हो रही है. आज भी मूसलाधार बारिश की संभावना है. इसके अलावा केरल, लक्ष्य दीप तथा अंदमान निकोबार में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का पारा लगातार बढ़ रहा है यहां फिर गर्मी बढ़ सकती है. इस बीच मॉनसून पर सबकी नजर बनी हुई है. मौसम से जुडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….