Cyclone Fengal Tracker: चक्रवात फेंगल से भारी तबाही, पुडुचेरी और तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात, देखें वीडियो

Cyclone Fengal Tracker: चक्रवाती तूफान फेंगल ने पुडुचेरी और तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है. तेज हवा और बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.

Cyclone Fengal Tracker: चक्रवात फेंगल के बारे में विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के एमडी केवीएस श्रीनिवास ने कहा, “चक्रवाती तूफान फेंगल शनिवार रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच उत्तरी तमिलनाडु को पार कर गया है. यह पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. पिछले 6 घंटों के दौरान यह एक ही स्थान पर स्थिर था. इसके बहुत धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है”.

कुछ इलाकों में 56 सेंटीमीटर बारिश

चक्रवात फेंगल पर तमिलनाडु के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन राजेश लखानी ने कहा, चक्रवात गुजर चुका है और अब हमारा ध्यान नुकसान की भरपाई पर केंद्रित है. अब तक भारी बारिश हुई है. कुछ इलाकों में 56 सेंटीमीटर बारिश हुई है. चक्रवात कुछ समय के लिए रुका हुआ था इसलिए बारिश बहुत ज्यादा थी. बहुत सारे पेड़ गिर गए हैं और पानी जमा हो गया है. लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है. अकेले विलुप्पुरम में 49 राहत शिविर हैं. बहुत सारे खंभे गिर गए हैं इसलिए सड़क यातायात के साथ-साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है जिसे अब बहाल किया जा रहा है”.

Also Read: Viral Video: चक्रवात फेंगल ने रोका रास्ता, लैंडिंग के पहले लड़खड़ाया विमान, अटक गई यात्रियों की सांस

पुडुचेरी के उपराज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

पुडुचेरी के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने कृष्णा नगर में बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के काम का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से बारिश के कारण क्षेत्र में पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी ली. लगातार बारिश होने से पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. भारतीय सेना के जवानों ने राहत और बचाव अभियान चलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >