Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय ने लिया भयंकर रूप, सैकड़ों ट्रेनें रद्द, गुजरात में दिख रहा चक्रवात का जोरदार असर

Cyclone Biparjoy: मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रचंड चक्रवाती तूफान बिपारजॉय 15 जून को गुजरात तट को पार कर सकता है. गुजरात में तूफान की आहट अभी से ही आने लगी है. गुजरात के द्वारका के तटों ऊंची-ऊंची लहरे टकरा रही है. रेलवे के तूफान को देखते हुए सैकड़ों ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

Cyclone Biparjoy: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भयंकर रूप ले लिया है. वहीं तूफान को देखते हुए पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि भयावह तूफान की आशंका को देखते हुए 67 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.बता दें, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर सात राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. भारत में इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिल सकता है. तूफान को लेकर गुजरात में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. बिपरजॉय तूफान को लेकर पीएम मोदी ने भी इमरजेंसी बैठक की.

67 ट्रेनें रद्द

चक्रवात बिपरजोय भयंकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है. वहीं तूफान को देखते हुए पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि चक्रवात को देखते हुए 67 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

गुजरात में आज 56 ट्रेनें रद्द की गईं

गुजरात के बिपरजॉय प्रभावित क्षेत्रों में आज 56 ट्रेनें रद्द की गई हैं और कल से 15 जून तक 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

चक्रवात बिपारजॉय के कारण दिल्ली में बारिश

अरब सागर में उठे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव से दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है. एक निजी पूर्वानुमान एजेंसी ने यह जानकारी दी है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 और 16 जून को दिल्ली में भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जाहिर की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवाती तूफान बिपारजॉय को लकेर की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से संबंधित हालात की समीक्षा की. यह चक्रवात गुरुवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र में दस्तक दे सकता है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र शामिल हुए. बैठक में तूफान को लेकर बताया गया कि कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में 15 जून सुबह से शाम तक 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तूफान आ सकता है और हवा की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

द्वारका के तटों से टकरा रही हैं ऊंची-ऊंची लहरें

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रचंड चक्रवाती तूफान बिपारजॉय 15 जून को गुजरात तट को पार कर सकता है. गुजरात में तूफान की आहट अभी से ही आने लगी है. गुजरात के द्वारका के तटों ऊंची-ऊंची लहरे टकरा रही है.

Also Read: कोविन पोर्टल डेटा लीक मामलाः गृह मंत्रालय का दावा- पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित, लीक की बात निराधार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >