राजन के बाद अब अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से बात करेंगे राहुल गांधी, COVID19 के आर्थिक प्रभाव पर होगी चर्चा

COVID19 crisis कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) कोरोना वायरस संकट (Coronavirus Lockdown) और इसके आर्थिक प्रभाव (economic fall) पर, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री (Nobel Laureate ) अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे.

नयी दिल्ली : COVID19 crisis कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) कोरोना वायरस संकट (Coronavirus Lockdown) और इसके आर्थिक प्रभाव (economic fall) पर, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री (Nobel Laureate ) अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे.

राहुल गांधी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, कल (मंगलवार) सुबह 9 बजे देखें, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के साथ कोरोना वायरस संकट और इसके आर्थिक प्रभाव पर बातचीत.

वहीं पार्टी की ओर से बताया गया कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हो रहे आर्थिक संकट से बाहर निकलने के उपायों पर चर्चा की कड़ी में गांधी यह संवाद करेंगे. उन्होंने पिछले दिनों भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन के साथ इसी तरह का संवाद किया था. इस संवाद में राजन ने, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को सावधानीपूर्वक खत्म करने की पैरवी करते हुए कहा था कि गरीबों की मदद के लिए सीधे उनके खाते में पैसे भेजे जाएं और इस पर करीब 65 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Also Read: NHM Summit में PM मोदी का पाकिस्तान पर निशाना, कहा-पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है और कुछ लोग फैला रहे आतंकवाद

मालूम हो देश इस समय कोरोना महामारी के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में करीब दो महीने से पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है. किसी भी तरह की आर्थिक गतिविधि नहीं हो रही है. जिसके कारण अर्थव्‍यवस्‍था पर खतरा मंडराने लगा है. हालांकि लॉकडाउन 3.0 की घोषणा के साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में कोरोना से कम प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को छूट दे दी है. देश में शराब की दुकानें भी खुल गयी हैं.

Also Read: कोरोना खतरे के बीच अब पूरे देश में अंधेरा छाने का खतरा, मोदी सरकार के फैसले पर अब सबकी नजर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >