मोहाली में एक ही गांव से 34 कोरोना पॉजिटिव मिलनेे के बाद मचा हडकंप

Coronavirus India Lockdown : देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) को केस लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में 1035 नये केस आये हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हुई. अब तक देश में कुल 7447 कोरोना संक्रमित हैं और 239 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच पंजाब के मोहाली (Punjab Mohali ) से खबर है कि वहां के एक ही गांव से 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

मोहाली : देश में कोरोना वायरस को केस लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में 1035 नये केस आये हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हुई. अब तक देश में कुल 7447 कोरोना संक्रमित हैं और 239 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच पंजाब के मोहाली से खबर है कि वहां के एक ही गांव से 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस खबर के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जवाहरपुर गांव में अभी तक कोरोना के 34 मामले सामने आ चुके हैं.

मोहाली के जिलाधिकारी गिरीश दयालान ने बताया, मोहाली में अभी तक कोरोना के 50 केस सामने आ चुके हैं. इनमें सबसे अधिक 34 पॉजिटिव केस अकेले जवाहरपुर गांव में ही पाये गए हैं. उन्‍होंने बताया, दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. मोहाली के जिलाधिकारी डॉ गिरीश दयालन ने जिले के सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने के आदेश दिया है.

अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री को दिया लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शनिवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन कम दो सप्ताह तक बढ़ाने का सुझाव दिया है. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का बंद है, जिसकी अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करके बंद के संबंध में उनके विचार जाने. सिंह ने कहा कि पाबंदियों से लोगों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं लेकिन भारत कोई जोखिम नहीं उठा सकता.

पंजाब में संक्रमण से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 151 लोग संक्रमित हैं. बैठक में मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य और राहत संबंधी कई उपाय भी सुझाए और उद्योग तथा कृषि क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतें देने को कहा. उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों की दर अभी अनिश्चित है और देश को इससे पार पाने की लंबी लड़ाई लड़नी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >