Covid 19 Cases: कोरोना ने फिर डराया, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बढ़ रहे मामले

Covid 19 Cases: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से देश में पांव पसारना शुरू कर दिया है. जिससे दहशत का माहौल बन गया है. दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है. आइये जानते हैं, किन-किन राज्यों में कितने मामले सामने आ चुके हैं.

Covid 19 Cases: कर्नाटक में अबतक कोविड (covid 19) के 35 मामले आ चुके है. कोरोना संक्रमितों की संख्या पर कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, “कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है. कोविड मामलों में मामूली वृद्धि हुई है. अब तक राज्य में कोविड के 35 मामले हैं. हमने एक एडवाइजरी जारी की है.”

दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने आए

दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने आये हैं. संक्रमण के मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को बिस्तरों, ऑक्सीजन, दवाइयों और टीकों की उपलब्धता के लिए तैयार रहने को लेकर परामर्श जारी किया है. यह पहली बार है जब दिल्ली में लगभग तीन वर्षों के बाद कोविड-19 के मामले सामने आए हैं.

हरियाणा में भी कोरोना के 4 नये मामले

हरियाण में भी कोरोना वायरस के 4 नये मामले सामने आए हैं. जिनमें दो गुरुग्राम और दो फरीदाबाद से हैं. कोविड मामलों पर हरियाणा की मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, “कोविड के कुछ मामले सामने आए हैं. घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने सभी इंतजाम किए हैं.”

महाराष्ट्र के ठाणे में तीन दिन में कोविड-19 के 10 मामले सामने आए

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के 10 मामले सामने आए हैं जिसके बाद नगर निकाय ने अस्पतालों से सतर्क रहने को कहा है. संक्रमित मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और सभी का इलाज घर पर ही किया जा रहा है. निगम ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है.

तेलंगाना में कोविड-19 का एक मामला सामने आया

हैदराबाद में कोविड-19 संक्रमण का एक मामला सामने आया था और संक्रमित हुआ व्यक्ति अब पूरी तरह से ठीक हो गया है. उन्होंने बताया कि यहां कुकटपल्ली निवासी चिकित्सक ने पांच दिन तक कोविड-19 पृथक-वास मानदंडों का पालन किया और उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >