Coronavirus Update: भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, लगातार चौथे दिन 10 हजार से अधिक मामले, 23 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से 23 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,114 पर पहुंच गई.

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,093 नये मामले सामने आये हैं. जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 57,542 हो गई. भारत में लगातार चौथे दिन 10 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोन से देशभर में 23 लोगों की मौत हो गयी है.

देशभर में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 23 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से 23 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,114 पर पहुंच गई. आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पांच, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तीन-तीन, कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो तथा हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई है, जबकि केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले रोगियों की सूची में चार और नाम जोड़े हैं.

भारत में 5.61 प्रतिशत की दर से आ रहे देश में कोरोना संक्रमण के मामले

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5.61 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.78 फीसदी दर्ज की गई है. वहीं, देश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,48,18,115 हो गई है. देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 फीसदी है. मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 4,42,29,459 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

Also Read: दिल्लीवासियों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, बोले सीएम केजरीवाल- हम वायरस से लड़ने को पूरी तरह तैयार

पिछले चार दिन के आंकड़े

13 अप्रैल – जो बीते लगभग आठ महीने में देश में इस दिन दर्ज किये गये सबसे अधिक मामले. इस दिन भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 नए मामले सामने आए. जबकि 15 लोगों की मौत भी हुई.

14 अप्रैल – भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,109 नये मामले सामने आये और 29 लोगों की मौत हुई थी.

15 अप्रैल – भारत में इस दिन 10,753 नये मामले सामने आये. जबकि 27 लोगों की कोरोना से मौत हुई.

16 अप्रैल – भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,093 नये मामले सामने आये और 23 लोगों की मौत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >