Coronavirus New Cases : सीएम योगी बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई अकेले पीएम मोदी की नहीं, केजरीवाल ने की CBSE की परीक्षा रद्द करने की मांग
Copied link
Coronavirus New Cases LIVE Updates : देश में कोरोना वायरस के मामलों में रोज बढ़ोतरी हो रही है. सोमवार को 1 लाख 68 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसने सबकी चिंता और बढ़ा दी है. कई शहरों में पाबंदियां तो कहीं नाइट कर्फ्यू लगाने का काम प्रशासन की ओर से किया गया है. कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….
3:59 AM. 14 Apr 213:59 AM. 14 Apr
हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए उठाया ये कदम
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य में कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के समय को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे कर दिया है.
3:59 AM. 14 Apr 213:59 AM. 14 Apr
कोरोना के खिलाफ लड़ाई अकेले प्रधानमंत्री की नहीं : सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में धार्मिक गुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. उन्होंने कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई अकेले प्रधानमंत्री की नहीं है. सभी को उनके नेतृत्व में इस लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा. इसलिए धर्मगुरूओं का सहयोग प्राप्त करने के लिए बैठक बुलाई है.
12:57 AM. 14 Apr 2112:57 AM. 14 Apr
दिल्ली में 134 मामले आते थे, अब यह बढ़कर 8,104 हो गए हैं : केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी मध्य में मध्य प्रदेश में औसतन 267 मामले आते थे, अब यह बढ़कर 4,900 हो गए हैं. तमिलनाडु में औसतन 450 मामले आते थे अब यह बढ़कर 5,200 हो गए है. दिल्ली में 134 मामले आते थे अब यह बढ़कर 8,104 हो गए हैं.
12:26 AM. 14 Apr 2112:26 AM. 14 Apr
दिल्ली में पांच दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा 72 संक्रमितों की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 11,491 नए मामले सामने आए हैं जिससे राजधानी के लोग चिंतित हैं. वहीं यहां पांच दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा 72 संक्रमितों की मौत हुई है. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के 14 प्राइवेट और 4 सरकारी अस्पतालों में अब सिर्फ कोरोना का इलाज करने का निर्देश देने का काम किया गया है. देश में कोरोना वायरस के मामलों में रोज बढ़ोतरी होने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
10:12 PM. 13 Apr 2110:12 PM. 13 Apr
देश में 12 अप्रैल तक किए जा चुके है कोरोना के कुल इतने सैंपल्स टेस्ट
भारत में 12 अप्रैल तक कोरोना के कुल 25,92,07,108 सैंपल्स टेस्ट किए जा चुके हैं. जिनमें से 14,00,122 सैंपल्स का टेस्ट कल किया गया. ICMR ने इस बारे में जानकारी साझा ही है.
10:12 PM. 13 Apr 2110:12 PM. 13 Apr
सुकमा में रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक कफ्यू रहेगा, 15 अप्रैल तक आदेश लागू
कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. यह आदेश 15 अप्रैल से लागू होगा. सुकमा के जिला कलेक्टर ने जानकारी दी है.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
दुर्ग जिले में लॉकडाउन बढ़ा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. यहां अब 19 अप्रैल तक पाबंदियां जारी रहेंगी. वहीं नोएडा डीएम ने सभी स्विमिंग पूल को बंद करने का आदेश दिया है.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
CBSE के पेपर्स रद्द कर दिये जाने चाहिए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें. नियमों का पालन जरूर करें. वर्तमान हालात को देखते हुए तुरंत CBSE के पेपर्स रद्द कर दिये जाने चाहिए.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
मुंबई के विनायक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 7 कोरोना संक्रमित की मौत
मुंबई के नालासोपारा के विनायक अस्पताल में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई. मृतकों के परिजनों ने नाराज होकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
भारत में हर साल स्पुतनिक वी वैक्सीन की 85 करोड़ से अधिक खुराक होंगी तैयार
रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने जानकारी दी है कि भारत में हर साल स्पुतनिक वी वैक्सीन की 85 करोड़ से अधिक खुराक तैयार होंगी.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
DCGI से स्पुतनिक V के इस्तेमाल की मंजूरी मिली
प्रमुख दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने जानकारी दी है कि उसे कोरोना की वैक्सीन स्पुतनिक के सीमित आपातकालीन उपयोग के लिए भारतीय दवा नियामक से मंजूरी मिल गई है.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
पिछले 24 घंटों में भारत में 1,61,736 नए कोरोना संक्रमण के मामले, 879 मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 1,61,736 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं जबकि 879 संक्रमितों की मौतें हुई है.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे
कोरोना प्रोटोकॉल के बीच नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं के चेहरे पर मास्क नजर आ रहा है.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
24 घंटे में एक बार फिर 1.60 लाख के पार कोरोना के मामले
पिछले 24 घंटे में एक बार फिर 1.60 लाख के पार कोरोना के मामले सामने आये हैं
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
राशन की दुकानों के बाहर लंबी कतारें
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन का खतरा मंडरा रहा है. इस बीच मुंबई में राशन की दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आ रही हैं.
8:05 PM. 13 Apr 218:05 PM. 13 Apr
लॉकडाउन की आशंका
कोरोना के बढ़ते खतरे और लॉकडाउन की आशंका के बीच एक बार फिर लोग अपने घरों का रुख कर रहे हैं. बडे शहरों से लोग अपने गांव की ओर लौट रहे हैं.
1:09 PM. 13 Apr 211:09 PM. 13 Apr
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2366 नये केस
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2366 नये केस सामने आये हैं जबकि 19 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 141750 हो चुकी है जबकि मृतकों की कुल संख्या 1232 तक पहुंच गयी है.
1:09 PM. 13 Apr 211:09 PM. 13 Apr
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,576 नये केस
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,576 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के केस सामने आने के साथ ही सूबे में इस महामारी के मामले 4,56,873 हो गये हैं.
1:09 PM. 13 Apr 211:09 PM. 13 Apr
मध्यप्रदेश का हाल
मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 6,489 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,44,634 हो गई है.
1:09 PM. 13 Apr 211:09 PM. 13 Apr
महाराष्ट्र का हाल बेहाल
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,751 नये केस सामने आए जबकि इस महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई.
1:09 PM. 13 Apr 211:09 PM. 13 Apr
गुजरात में 55 और संक्रमितों की मौत
गुजरात की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,021 नये मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,53,516 हो गई है. वहीं 55 और संक्रमितों की मौत हो गई है.
1:09 PM. 13 Apr 211:09 PM. 13 Apr
बिहार में 2999 नये केस
बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2999 नये केस सामने आये जबकि छह मरीजों की मौत हो गयी. अबतक सूबे में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 2,86228 हो चुकी है जबकि मृतकों की कुल संख्या 1616 हो गयी है.
1:09 PM. 13 Apr 211:09 PM. 13 Apr
बंगाल में 4,511 नये केस
पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 4,511 नये केस सामने आये जो पिछले साल महामारी की शुरूआत होने के बाद से एक दिन में हुई सर्वाधिक वृद्धि है.
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Coronavirus New Cases LIVE Updates : देश में कोरोना वायरस के मामलों में रोज बढ़ोतरी हो रही है. सोमवार को 1 लाख 68 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसने सबकी चिंता और बढ़ा दी है. कई शहरों में पाबंदियां तो कहीं नाइट कर्फ्यू लगाने का काम प्रशासन की ओर से किया गया है. कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….