Coronavirus Outbreak Live Update : हिमाचल में कोरोना वायरस से पहली मौत, देश में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 9 हुई

कोरोनावायरस (COVID-19) के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज से बिहार-झारखंड सहित देश के 23 राज्यों में 82 जिले 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है. इसके अलावा 31 मार्च तक देश में सभी यात्री रेलगाड़ियों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. इस घातक वायरस की चपेट में आकर देश में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या 433 हो गई है. आज सुबह 6 बजे से लॉकडाउन के दौरान जहां तमाम चीजों पर पाबंदी होगी तो इसका असर दिल्ली बजट सत्र पर भी देखने को मिल रहा है. इधर, दुनिया भर में कोरोना वायरस के वजह से हाहाकार मचा हुआ है. दुनिया में कोरोना वायरस ने 14000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. वहीं इटली में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इटली में रविवार को 651 नई मौतें दर्ज की गई है. इसके साथ ही इटली में मरने वालों की संख्या 5500 के करीब पहुंच चुकी है. अमेरिका में भी मौतों का आंकड़ा 300 पार कर गया है. पढ़ें कोरोना से जुड़ी हर खबर की पल पल की अपडेट

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Utpal kant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >