Coronavirus Outbreak Live Update : कोरोना पोजेटिव महिला के ट्रामा सेंटर आने से पहले क्रिटिकल केयर में भर्ती गंभीर मरीजों को दूसरी जगह कर दिया गया शिफ्ट

भारत में कोरोना वायरस का केस लगातार बढ़ता जा रहा है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ऑफिसियल वेब साइट में जो आंकड़ा दिया गया है उसके अनुसार भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 35 हो गयी है और संक्रमित लोगों की संख्‍या 1397 हो गयी है. कोरोना से इस समय 202 देश प्रभावित है, जिसमें अब तक 7 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 33673 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोनावायरस और लॉकडाउन से जुड़ी हर खबर की LIVE UPDATE

Live Updates
11:30 PM. 31 Mar 20 11:30 PM. 31 Mar

कोरोना पोजेटिव महिला के ट्रामा सेंटर आने से पहले क्रिटिकल केयर में भर्ती गंभीर मरीजों को दूसरी जगह कर दिया गया शिफ्ट

कोरोना पोजेटिव महिला के ट्रामा सेंटर आने से पहले क्रिटिकल केयर में भर्ती गंभीर मरीजों को तीसरे तल्ला से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया. डॉक्टरों को यह शंका थी कि कोरोना से संक्रमित पीड़ित महिला क्रिटिकल केयर में भर्ती गंभीर मरीज कहीं संक्रमित ना कर दे.

11:30 PM. 31 Mar 20 11:30 PM. 31 Mar

करीब तीन घंटे नाटक के बाद रिम्स पहुंची युवती

कोरोना पोजेटिव आने के बाद मलेशियाई मूल की महिला को लाने के लिए रिम्स प्रबंधन ने रात आठ बजे खेलगांव में एंबुलेंस भेज दिया था, लेकिन महिला अकेले आने को तैयार नहीं थी. महिला का कहना था कि वह अपने पति के साथ ही कोविड-19 अस्पताल में रहेगी. प्रशासन की टीम रिम्स के डॉक्टर महिला को अकेले कोविड-19 वार्ड में रखना चाहते थे, क्योंकि उसका पति करुणा की जांच में नेगेटिव आया था.

खेलगांव आइसोलेशन वार्ड में करीब तीन घंटा बाद युवती अपने पति के साथ रिम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंची. वहां पर तैनात पीएसएम के डॉ देवेश कुमार ने महिला को रूट मैप के हिसाब से तीसरे तल्ला स्थिति वार्ड में ले गये. वही पति को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया.

11:30 PM. 31 Mar 20 11:30 PM. 31 Mar

निजी लोगों का बॉडीगार्ड वापस लिया गया

नोबेल कोरोनावायरस से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए बीजेपी एमबी राव ने सभी निजी लोगों के सरकारी बॉडीगार्ड वापस करने का आदेश मंगलवार की देर रात जारी किया.आदेश के तहत झारखंड के विधायक सांसद पूर्व विधायक पूर्व सांसद हाई कोर्ट के सभी जज, न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी के बॉडीगार्ड पहले की तरह बहाल रहेंगे. आदेश के तहत सभी अंगरक्षकों को 2 अप्रैल की शाम 5:00 बजे तक ड्यूटी वापस करने संबंधी सूचना संबंधित अधिकारियों को देनी हैं. इस आदेश के बाद माननीय के अतिरिक्त किसी अन्य निजी व्यक्ति के साथ अंगरक्षक पाए जाने पर जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधीक्षक की होगी.

11:30 PM. 31 Mar 20 11:30 PM. 31 Mar

कांके में भी लॉक डाउन उल्लंघन के चार मामले सहित राजधानी में कुल सात मामले दर्ज

लॉक डाउन उल्लंघन के कुल सात मामले मंगलवार को दर्ज किये गये. कांके के विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन उल्लंघन के चार , जगन्नाथपुर में दो ओर बरियातू थाना में एक मामला दर्ज किया है.

11:30 PM. 31 Mar 20 11:30 PM. 31 Mar

युवती को लाया गया खेलगांव से रिम्स

अभी युवती को खेलगांव से रिम्स लाया गया है. युवती के साथ उसका पति भी मौजूद था , लेकिन डॉक्टरों ने उसे लौटा दिया आइसोलेशन वार्ड.

11:30 PM. 31 Mar 20 11:30 PM. 31 Mar

खेलगांव आइसोलेशन वार्ड से नहीं आ रही है मलेशियाई मूल की युवती. प्रशासन और डॉक्टर मनाने में लगे.

झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में 22 वर्षीय मलेशियाई मूल की युवती को आज कोरोना पॉजीटिव पाया गया. खेलगांव आइसोलेशन वार्ड से नहीं आ रही है मलेशियाई मूल की युवती. प्रशासन और डॉक्टर मनाने में लगे.

10:34 PM. 31 Mar 20 10:34 PM. 31 Mar

कोरोना का पहला केस आने के बाद रांची में दहशत, लोगों ने गली-मोहल्लों में बाहरी के आने पर लगाया रोक

झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना पीड़ित के मिलने के बाद लोग भयभीत हो गए हैं. कडरू ढेला टोली, हरमू रोड से सटे गली, सहजानंद चौक से कडरू जाने वाले रास्ते में लोगों ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. इसके अलावा इरगू टोली,कटहल कोच मार्ग, कैलाश नगर मानस मार्ग जे अलावा न्यू मधुकम में कई गलियों को लोगों ने ब्लॉक कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है.

10:34 PM. 31 Mar 20 10:34 PM. 31 Mar

झारखंड में कोरोना का पहला केस आने के बाद मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट, कहा, ‘घबरायें नहीं’

झारखंड में कोरोना वायरस का पहला केस आने के बाद मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लोगों से नहीं घबराने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘साथियों, आज झारखण्ड में कोरोना का पहला मामला आया है. राज्य के सभी लोगों से मेरा आग्रह है घबरायें नहीं, आपकी सरकार ने एहतिहात के तौर पर सभी कदम उठाये हैं. हम सजग है, सतर्क है’.

10:34 PM. 31 Mar 20 10:34 PM. 31 Mar

भारत में कोरोना से 35 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1397 हुई

भारत में कोरोना वायरस का केस लगातार बढ़ता जा रहा है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ऑफिसियल वेब साइट में जो आंकड़ा दिया गया है उसके अनुसार भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 35 हो गयी है और संक्रमित लोगों की संख्‍या 1397 हो गयी है.

10:34 PM. 31 Mar 20 10:34 PM. 31 Mar

मरकज कार्यक्रम में शामिल तमिलनाडु के 50 कोरोना पॉजिटिव

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव नीला राजेश ने बताया, दिल्‍ली निजामुद्दीन मरकज कार्यक्रम में शामिल हुए राज्‍य के 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा मंगलवार को 5 अन्‍य मामला सामने आया है. राज्‍य में कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 124 हो गयी है.

10:34 PM. 31 Mar 20 10:34 PM. 31 Mar

झारखंड के बाद अब असम में भी कोरोना का पहला मामला, 52 साल का व्‍यक्ति संक्रमित

झारखंड में कोरोना का पहला मामला सामने आने के कुछ देर बाद ही असम से भी खबर है कि वहां भी कोरोना से एक 52 साल का व्‍यक्ति संक्रमित हो गया है. उसका टेस्‍ट पॉजिटिव पाया गया है. असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का इलाज सिलचर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. उनकी हालत स्थिर है.

10:34 PM. 31 Mar 20 10:34 PM. 31 Mar

पीएम मोदी की मां हीरा बेन ने PM CARES फंड में 25,000 रुपये दान किये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन ने अपनी निजी बचत से PM CARES फंड में 25,000 रुपये का दान कीं.

5:05 PM. 31 Mar 20 5:05 PM. 31 Mar

झारखंड में कोरोना का पहला मामला

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला रांची में आया है. मलेशिया से लौटी युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है.

5:02 PM. 31 Mar 20 5:02 PM. 31 Mar

भारतीय रेल अपने 20000 कोच को आइसोलेशन वार्ड में बदलेगा

भारतीय रेल अपने 20000 कोच को आइसोलेशन वार्ड में बदलेगा और 3.2 लाख लोगों के लिए बेड तैयार करेगा.

5:02 PM. 31 Mar 20 5:02 PM. 31 Mar

बेल्जियम में 12 साल की बच्ची की COVID19 से मौत

बेल्जियम में 12 साल की बच्ची की COVID19 से मौत हो गयी है. इस घटना की अधिकारिक तौर पर पुष्टि की गयी है.

2:26 PM. 31 Mar 20 2:26 PM. 31 Mar

मोहल्ला क्लीनिक की डॉक्टर कोरोना से संक्रमित

बाबरपुर में मोहल्ला क्लीनिक के एक डॉक्टर का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। 12 से 20 मार्च के बीच क्लीनिक आए मरीजों को अगले 15 दिनों के लिए होम क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है

2:26 PM. 31 Mar 20 2:26 PM. 31 Mar

महाराष्ट्र में जनप्रतिनिधियों की सैलेरी का 60 प्रतिशत कटेगा

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार ने सभी जनप्रतिनिधियों के मार्च महीने के सैलेरी में से 60 प्रतिशत काटने का निर्णय ली है.

2:26 PM. 31 Mar 20 2:26 PM. 31 Mar

मजदूरों के पलायन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

लॉकडाउन के बीच दिल्ली से पलायन कर रहे मजदूरों के लिए दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. सरकार की ओर से एसजी तुषार मेहता पक्ष रख रहे हैं.

2:26 PM. 31 Mar 20 2:26 PM. 31 Mar

महाराष्ट्र में पांच नये केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पांच नये मरीज सामने आये हैं. राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 230 हो चुकी है.

11:43 AM. 31 Mar 20 11:43 AM. 31 Mar

पश्चिम बंगाल में कोरोना से तीसरे शख्स की मौत

जानलेवा कोरोना वायरस का कहर पश्चिम बंगाल में भी तेजी से बढ़ रहा है. यहां इस वायरस की वजह से तीसरे शख्स की मौत हुई है

11:43 AM. 31 Mar 20 11:43 AM. 31 Mar

24 घंटे में बंगाल में कोरोना से संक्रमित हुए चार लोग

कोरोना वायरस का संक्रमण पश्चिम बंगाल में काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. अब यहां 24 घंटे के अंदर 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इस तरह से यह संख्या 22 से बढ़कर 26 हो गयी. इनमें से एक व्यक्ति हावड़ा अस्पताल में भर्ती थे. सोमवार शाम को ही उनकी मौत हो गयी थी. बेलियाघाटा नाइसेड अस्पताल से देर रात जब रिपोर्ट आयी तो पता चला कि वह कोरोना से पॉजिटिव थे.

11:01 AM. 31 Mar 20 11:01 AM. 31 Mar

छत्तीसगढ़ में कोरोना संदिग्ध ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ धमतारी जिले में आइशोलेसन में रह रहे 35 वर्षीय कोरोना संदिग्ध युवक ने खुदकुशी कर ली, वह हाल में में तमिलनाडू से लौटा था. पुलिस ने बताया कि आत्माहत्या के कारण की जांच की जा रही है. उसने गत वर्ष ही अपनी पत्नी और बेटे को खो दिया था.

10:07 AM. 31 Mar 20 10:07 AM. 31 Mar

महाराष्ट्र में कोरोना के पांच नये केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पांच नये मरीज सामने आये हैं. राज्य में अब तक कोरोन के 255 मरीज मिले हैं.

10:07 AM. 31 Mar 20 10:07 AM. 31 Mar

केरल में दूसरी मौत

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है. केरल में कोरोना से यह दूसरी मौत है.

10:07 AM. 31 Mar 20 10:07 AM. 31 Mar

महाराष्ट्र से लौटे युवक की पीट-पीटकर हत्या

सीतामढ़ी के मढ़ौल गाँव में एक युवक को 2 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला. युवक महाराष्ट्र से लौटा था. युवक के हत्या मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

10:07 AM. 31 Mar 20 10:07 AM. 31 Mar

फेक मास्क सीज

बैंगगलुरू क्राइम ब्रांच ने 12000 फेक मास्क को सीज किया है. ये सभी मास्क एन-95 जैसे दिख रहे थे. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

10:49 PM. 30 Mar 20 10:49 PM. 30 Mar

भारत में कोरोना वायरस से 32 की मौत, 1251 लोग संक्रमित

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 32 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि मंत्रायल के अनुसार संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1251 हो गयी है. कोरोना वायरस से सबसे अधिक केरल में लोग संक्रमित हुए हैं. केरल में संक्रमितों की संख्‍या 202 हो गयी है, जबकि यहां 1 की मौत हुई है. महाराष्‍ट्र में 198 लोग संक्रमित हुए हैं और यहां 8 लोगों की मौत हुई है.

10:41 PM. 30 Mar 20 10:41 PM. 30 Mar

Airtel ने 17 अप्रैल तक ग्राहकों के लिए प्री-पेड पैक की वैधता बढ़ाई

COVID19 संकट से प्रभावित कम आय वर्ग के ग्राहकों की सहायता के लिए, Airtel ने 17 अप्रैल तक 80 मिलियन से अधिक ग्राहकों के लिए प्री-पेड पैक वैधता बढ़ा दी है. इन ग्राहकों के प्लान की वैधता समाप्त होने के बाद भी उनके Airtel नंबरों पर इनकमिंग कॉल जारी रहेंगे. एयरटेल इन सभी 80 मिलियन ग्राहकों के प्री-पेड खातों में अतिरिक्त 10 रुपये का टॉकटाइम भी देगा, ताकि वे कॉल करने या एसएमएस भेजने में सक्षम हों और अपने प्रियजनों के साथ जुड़े रहें. ये लाभ उपयोगकर्ताओं को अगले 48 घंटों में उपलब्ध होंगे.

10:41 PM. 30 Mar 20 10:41 PM. 30 Mar

दिल्ली सरकार ने धार्मिक सभा के आरोप में निजामुद्दीन के मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश

दिल्ली सरकार ने पुलिस को मार्कज, निजामुद्दीन के मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा. मार्काज में एक धार्मिक सभा में 300-400 लोग शामिल हुए थे और कोरोना से संक्रमित होने की संभावना वाले निजामुद्दीन के 163 लोगों को दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

8:29 PM. 30 Mar 20 8:29 PM. 30 Mar

क्‍वॉरेंटाइन में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके करीबी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके करीबी सहयोगियों को एहतियातन क्‍वॉरेंटाइन में रखा गया है. यह जानकारी AFP न्‍यूज एजेंसी के हवाले से मिली है.

8:29 PM. 30 Mar 20 8:29 PM. 30 Mar

एक व्यक्ति की लापरवाही भी पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है कोरोना का प्रकोप

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, हम सभी को सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाकर रखनी होगी, एक व्यक्ति की लापरवाही भी कोरोना वायरस की महामारी का प्रकोप बढ़ा सकती है.

4:37 PM. 30 Mar 20 4:37 PM. 30 Mar

अब तक हुए केवल 38,442 कोरोना टेस्‍ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आर गंगा केतकर ने बताया, अब तक केवल 38,442 कोरोना टेस्‍ट किये गये हैं. इसमें से 3,501 टेस्ट रविवार को किये गए. इसका मतलब है कि हम अभी भी अपनी परीक्षण क्षमता के 30% से कम हैं. पिछले 3 दिनों में 1,334 परीक्षण निजी प्रयोगशालाओं में किये गए हैं.

4:37 PM. 30 Mar 20 4:37 PM. 30 Mar

भारत में अभी कोरोना वायरस Local Transmission स्‍तर पर, लॉकडाउन का करें सख्‍ती से पालन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में स्पष्ट किया है कि देश अभी भी स्थानीय ट्रांसमिशन चरण में है, अगर यह सामुदायिक ट्रांसमिशन चरण तक पहुंचता है बेहद मुश्किल हो जाएगा. इस लिए लॉकडाउन का सख्‍ती के साथ पालन करना होगा.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

एम्स ट्रामा सेंट बनेगा कोरोना वार्ड

एम्स दिल्ली ने अपने विशाल ट्रामा सेंटर भवन को COVID-19 अस्पताल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है. अब यहां पर कोरोना मरीजों का इलाज किया जायेगा.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ेगा- सकार

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कहा है कि देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाया जायेगा.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

केरल में डॉक्टर के पर्चे पर मिलेगा शराब

लॉकडाउन के बाद राज्य में शराब की बिक्री बंद होने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके बाद सीएम पिनाराई विजयन ने आबकारी विभाग को डॉक्टरों के पर्चे के साथ शराब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

नेपाल में पांच कोरोना मरीज मिले

पड़ोसी देश नेपाल में अब तक पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं भारत सरकार ने एहतियातन नेपाल से सटे सभी सीमा को सील करने का आदेश दिया है.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

महाराष्ट्र में 12 नये केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 नये केस सामने आये हैं. जिसमें पुणे से पांच मुंबई से तीन और नागपुर से एक केस सामने आये हैं.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

तेलंगाना में 11 मरीज आज डिस्चार्ज होंगे

तेलंगाना में कोरोना के 11 मरीज में रविवार को निगेटिव लक्षण पाये गये थे, जसके बाद आज उन सभी को अस्पताल से डिस्चा्ज किया जायेगा.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

पिछले 24 घंटे में 130 केस

भारत में पिछले 24 घंटे में 130 नये केस सामने आये हैं. दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक 23 केस सामने आये हैं. वहीं केरल में 20 नये केस मिले हैं.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

मैक्सिको में चार लोगों की मौत

मैक्सिको में 145 नए पॉजिटिव कोरोना वायरस के मामले सामने आए है. कोरोना वायरस से चार और लोगों की मौत हो गई है.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

पलायन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

लॉकडाउन होने के बाद दिल्ली से मजदूरों के पलायन का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है, जिसपर आज सुनवाई है. दरअसल, लॉकडाउन के बाद से ही दिल्ली से बिहार-झारखँड के मजदूर पलायन कर रहे हैं.

12:55 PM. 30 Mar 20 12:55 PM. 30 Mar

विश्व में मरीजों की संख्या 6 लाख से ऊपर

WHO के मुताबिक पूरे विश्व में गंटे कोरोन वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख 34 हजार 285 हो गयी है. वहीं पिछले 24 घंटे में 63,000 से भी अधिक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

7:11 AM. 30 Mar 20 7:11 AM. 30 Mar

अमेरिका में 30 अप्रैल तक सोशल डिस्टेंसिंग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की तारीख में बदलाव किया है. अमेरिका में अब 30 अप्रैल तक लोग सोशल डिस्टेंसिंग में रहेंगे.

मुख्य बातें

भारत में कोरोना वायरस का केस लगातार बढ़ता जा रहा है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ऑफिसियल वेब साइट में जो आंकड़ा दिया गया है उसके अनुसार भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 35 हो गयी है और संक्रमित लोगों की संख्‍या 1397 हो गयी है. कोरोना से इस समय 202 देश प्रभावित है, जिसमें अब तक 7 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 33673 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोनावायरस और लॉकडाउन से जुड़ी हर खबर की LIVE UPDATE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >