Coronavirus Outbreak Live Update : GOOD NEWS, हरियाणा के गुरुग्राम में 10 कोरोना के रोगियों में से 9 पूरी तरह ठीक

देश में Coronavirus से मरने वालों की कुल संख्या अब 38 हो गयी है. वहीं, इस घातक वायरस से अब तक 1637 लोग संक्रमित हो गये हैं. पिछले 24 घंटों की बात की जाये तो कोरोना के 386 नये मामले सामने आये हैं. राहत की बात यह है कि अब तक 132 लोग इलाज के बाद ठीक हो गये हैं. महाराष्ट्र में मंगलवार को एक ही दिन में कोरोना के 72 नए केस सामने आने की खबर है. इनमें से 59 सिर्फ मुंबई से हैं. दुनिया की बात करें तो इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 40,000 लोगों की मौत हो चुकी है. देश और दुनिया की कोरोना से जुड़ी LIVE UPDATE

Live Updates
8:02 PM. 1 Apr 20 8:02 PM. 1 Apr

GOOD NEWS, हरियाणा के गुरुग्राम में 10 कोरोना के रोगियों में से 9 पूरी तरह ठीक

हरियाणा से कोरोना वायरस को लेकर एक अच्‍छी खबर आ रही है. खबर है हरियाणा के गुरुग्राम में 10 कोरोना के रोगियों में से 9 पूरी तरह ठीक हो गये हैं.

8:02 PM. 1 Apr 20 8:02 PM. 1 Apr

तमिलनाडु में तबलीगी जमात में शामिल हुए 110 लोगों को कोरोना

दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल हुए लोगों में से 110 के तमिलनाडु में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने बताया, राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 234 हुई.

8:02 PM. 1 Apr 20 8:02 PM. 1 Apr

केंद्र ने भी राज्‍य सरकारों से लॉकडाउन को सख्‍ती से लागू करने का दिया आदेश

केंद्र सरकार ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस के केस को देखते हुए सभी राज्य सरकारों / केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध है कि वे आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत शक्तियों के प्रयोग में एमएचए द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के उपायों को सख्ती से लागू करें. यह जानकारी केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने दी.

8:02 PM. 1 Apr 20 8:02 PM. 1 Apr

महाराष्ट्र में मरकज से पहुंचे 13 बांग्‍लादेशी और असम से दो लोग, सभी भेजे गये क्‍वारेंटाइन में

महाराष्ट्र में मरकज से 13 बांग्‍लादेशी और असम से दो लोग पहुंचे हैं. सभी को क्‍वारेंटाइन में भेजा गया है. उनकी टेस्‍ट रिपोर्ट कल तक उपलब्ध होगी. ठाणे के डीसीपी ने बताया रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

4:37 PM. 1 Apr 20 4:37 PM. 1 Apr

स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील धार्मिक आयोजन से बचें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज प्रेस कॉंन्फ्रेंस में कहा कि पिछले 24 घंटे में 386 नये मामले सामने आये हैं, जिसके कारण अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1637 हो गयी है. अबतक 38 लोगों की मौत हुई है और कुल 132 लोग स्वस्थ हुए हैं. मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि तबलीगी जमात के सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे धार्मिक आयोजन से बचें. साथ ही लॉकडाउन का पालन पूरी तरह करें. छह लाख से ज्यादा लोग कैंप में रह रहे हैं.

4:37 PM. 1 Apr 20 4:37 PM. 1 Apr

दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इन दो डॉक्टरों में से एक COVID-19 यूनिट में पदस्थापित था, जबकि दूसरी डॉक्टर बॉयोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट की छात्रा है. वह पीजी की छात्रा है. वह कुछ समय पहले विदेश से आयी है.

4:37 PM. 1 Apr 20 4:37 PM. 1 Apr

लोकसभा सचिवालय के कर्मचारियों की प्रशंसा

COVID19 से लड़ने के लिए अपना एक दिन का वेतन पीएम केयर्स फंड में देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सचिवालय के कर्मचारियों की प्रशंसा की.

2:41 PM. 1 Apr 20 2:41 PM. 1 Apr

कोरोना की वजह से शहीद होने वालों को 1 करोड़ देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए कोई भी कर्मचारी चाहे कोई सफाई कर्मचारी हो, डॉक्टर हो, नर्स हो चाहे सरकारी में हो या प्राइवेट में हो कोरोना की वजह से शहीद होता है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि देगी.

2:41 PM. 1 Apr 20 2:41 PM. 1 Apr

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से कोविड-19 महामारी सबसे बड़ी चुनौती- यूएन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोरोना वायरस को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती करार देते हुए कहा है कि यह महामारी न केवल लोगों की जान ले रही है बल्कि आर्थिक मंदी की ओर भी ले जा रही है. उन्होंने कहा कि हालिया इतिहास में ऐसा भयानक संकट नहीं पैदा हुआ था.

2:41 PM. 1 Apr 20 2:41 PM. 1 Apr

गुजरात में आठ नये केस

गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं और राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 82 तक पहुंच गई है.

12:02 PM. 1 Apr 20 12:02 PM. 1 Apr

यूपी में 25 साल के युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक 25 वर्ष के युवक की मौत हो गई है. देश में सबसे कम उम्र में मौत का यह पहला मामला है.

12:02 PM. 1 Apr 20 12:02 PM. 1 Apr

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 43 नये केस

आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस के 43 नये केस मिले हैं. राज्य में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है.

12:02 PM. 1 Apr 20 12:02 PM. 1 Apr

बी एस येदियुरप्पा देंगे एक माह का वेतन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक साल का अपना वेतन दान देंगे ताकि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में राज्य सरकार की मदद हो सके। उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों, अधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों से इस कोष में अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की अपील की है

12:02 PM. 1 Apr 20 12:02 PM. 1 Apr

एमपी में छठी मौत

हुमप्र में कोरोना वायरस संक्रमण से छठी मौत की पुष्टि हुई है. अधिकरियों ने बताया कि मरीज ने तीन दिन पहले ही दम तोड़ा था.

12:02 PM. 1 Apr 20 12:02 PM. 1 Apr

अमेरिका में 4000 लोगों की मौत

अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गयी है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले दो हफ्ते काफी मुश्किल भरा है.

12:02 PM. 1 Apr 20 12:02 PM. 1 Apr

दिल्ली में एक डॉक्टर कोरोना से संक्रमित

दिल्ली में मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं, जिसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर का भाई कुछ दिन पहले ही विदेश यात्र से आय था.

8:52 AM. 1 Apr 20 8:52 AM. 1 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना के आठ नये केस

मुंबई में 16 और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. वहीं पुणे से 2 और मामले सामने आए हैं. राज्य में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है.

8:20 AM. 1 Apr 20 8:20 AM. 1 Apr

राजस्थान में सरकारी कर्मियों को मार्च का वेतन स्थगित

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कोरोना से उपजे संकट का मुकाबला करने के लिए फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी,कर्मचारियों के मार्च माह के वेतन का हिस्सा स्थगित रहेगा, जरूरतमंदों को 1500रूपए की अनुग्रह राशि मिलेगी

8:20 AM. 1 Apr 20 8:20 AM. 1 Apr

पुतिन क बढ़ संकट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर संकट बढ़ गया है. दरअसल, पुतिन पिछले दिनों जिस डॉक्टर से मिले थे वो कोरोनावायरस का पॉजिटिव मरीज मिला है.

7:16 AM. 1 Apr 20 7:16 AM. 1 Apr

अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 865 मौत

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 38678 हो गई है. वहीं अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 865 लोगों की रिकॉर्ड मौत हो गई है.

मुख्य बातें

देश में Coronavirus से मरने वालों की कुल संख्या अब 38 हो गयी है. वहीं, इस घातक वायरस से अब तक 1637 लोग संक्रमित हो गये हैं. पिछले 24 घंटों की बात की जाये तो कोरोना के 386 नये मामले सामने आये हैं. राहत की बात यह है कि अब तक 132 लोग इलाज के बाद ठीक हो गये हैं. महाराष्ट्र में मंगलवार को एक ही दिन में कोरोना के 72 नए केस सामने आने की खबर है. इनमें से 59 सिर्फ मुंबई से हैं. दुनिया की बात करें तो इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 40,000 लोगों की मौत हो चुकी है. देश और दुनिया की कोरोना से जुड़ी LIVE UPDATE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >