Coronavirus Update : मुंबई में आज कोरोना के 1002 नये मामले और 39 मौतें हुईं, अब तक कुल 32791 लोग हुए संक्रमित

Coronavirus lockdown latest news updates : देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 6535 केस सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब तक कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 1 लाख 45 हजार के करीब पहुंच गयी है, जबकि इस घातक वायरस से अबतक 4150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि मोदी सरकार को बताना चाहिए कि लॉकडाउन का एग्जिट प्लान क्या है. राहुल ने मीडिया को संबोधित करते हुए पूछा कि सरकार यह बताये कि जो मजदूर हैं, किसान हैं, सरकार उनकी मदद कैसे करेगी बात दुनिया के देशों की करें तो अमेरिका में कोरोनावायरस से बीते 24 घंटे में 532 मौतें हुई हैं. यह पिछले दो महीने में सबसे न्यूनतम रिकॉर्ड है. माना जा रहा है कि अमेरिका में अब वायरस की रफ्तार धीमी पड़ी है. कोरोनावायरस और लॉकडाउन से जुड़े लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहिए...

Live Updates
10:38 PM. 26 May 20 10:38 PM. 26 May

मुंबई में आज कोरोना के 1002 नये मामले और 39 मौतें हुईं, अब तक कुल 32791 लोग हुए संक्रमित

मुंबई में आज कोरोना वायरस के 1002 नये मामले सामने आये और 39 लोगों की मौत भी हुई. इसके साथ ही यहां कुल 32791 लोग हो चुके हैं संक्रमित. कुल मरने वालों का आंकड़ा 1065 हो गया है. यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दी.

7:45 PM. 26 May 20 7:45 PM. 26 May

CRPF का एक और जवान कोरोना पॉजिटिव, अब तक 369 संक्रमित

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के एक सीआरपीएफ कर्मियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. इसके साथ ही कुल सक्रिय मामले बढ़कर 369 हो गए, जिनमें 141 सक्रिय मामले, 226 ठीक हुए और 2 मौतें हुईं. यह जानकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने दी.

6:13 PM. 26 May 20 6:13 PM. 26 May

केरल में कोरोना के 67 नये मामले

कोरोना वायरस के खिलाफ केरल ने काफी मजबूती से लड़ाई लड़ी और ऐसा लगने लगा था कि यह प्रदेश संभवत: कोरोना से मुक्त हो जायेगा, लेकिन यहां नये मामले फिर बढ़ने लगे हैं. आज केरल में 67 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 964 हो गयी है.

4:24 PM. 26 May 20 4:24 PM. 26 May

देश में 60,490 लोग हुए स्वस्थ : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अबतक देश में 60,490 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना से रिकवरी रेट दिन प्रतिदिन सुधर रहा है और अब देश में रिकवरी रेट 41.61 प्रतिशत हो गया है. मृत्यु दर विश्व में सबसे कम है और यह 2.87 प्रतिशत है.

4:24 PM. 26 May 20 4:24 PM. 26 May

सिने एम्प्लॉइज ने मनोरंजन उद्योग में काम शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मीडिया और मनोरंजन उद्योग में काम फिर से शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश की जानकारी दी है.

3:01 PM. 26 May 20 3:01 PM. 26 May

दिल्ली में कोरोना के 412 नये मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस के 412 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14,465 हो गयी है. दिल्ली में संक्रमण से कुल 288 लोगों की मौत हो चुकी है.

2:26 PM. 26 May 20 2:26 PM. 26 May

412 नये मामले

दिल्ली में आज कोरोनावायरस के 412 नये मामले सामने आये हैं. राजधानी में अब कुल मामलों की संख्या अब 14,465 हो गई है. वहीं अब तक दिल्ली में कुल 288 लोगों की मौत हो गई है

1:14 PM. 26 May 20 1:14 PM. 26 May

इंदौर में मरीजों की संख्या 3100 के पार

देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 39 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 3,064 से बढ़कर 3,103 पर पहुंच गयी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

1:14 PM. 26 May 20 1:14 PM. 26 May

लॉकडाउन का एग्जिट प्लान क्या है- राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि मोदी सरकार को बताना चाहिए कि लॉकडाउन का एग्जिट प्लान क्या है. राहुल ने मीडिया को संबोधित करते हुए पूछा कि सरकार यह बताये कि जो मजदूर हैं, किसान हैं, सरकार उनकी मदद कैसे करेगी

11:46 AM. 26 May 20 11:46 AM. 26 May

83 विदेशी नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट दायर

तबलीगी जमात से जुड़े 83 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. एनआईए के मुताबिक पुलिस ने इनके खिलाफ पेंडेमिक एक्ट में मुकदमा दर्ज की थी. बता दें कि यह मामला मार्च महीने में सामने आया था, निजामुद्दीन मरकज से तकरीबन 2000 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर लाया गया था.

10:46 AM. 26 May 20 10:46 AM. 26 May

ओडिशा में 79 नये केस

ओडिशा में आज कोरोनावायरस के 79 नए पॉजिटिव मामले सामाने आए हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1517 हो गई है.

10:46 AM. 26 May 20 10:46 AM. 26 May

राजस्थान में 76 नये केस

आज राजस्थान में 76 नये कोरोनावायरस के केस सामने आये हैं. राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7376 हो गयी है, जिनमें 3137 केस अभी भी सक्रिय है.

10:46 AM. 26 May 20 10:46 AM. 26 May

एमपी में अबतक 300 की मौत

एमपी में बीते 24 घंटे में 194 नए मामले सामने आए और 10 मौतें हुई हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6859 हो गयी है, जिनमें से 3571 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं मरने वालों की संख्या 300 पर पहुंच चुकी है.

7:27 AM. 26 May 20 7:27 AM. 26 May

केंद्रीय मंत्री ने कोरेंटिन के नियमों की उड़ाई धज्जियां

केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा सोमवार को उस वक्त विवादों में आ गये, जब वह दिल्ली से एक उड़ान से यहां हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद कोरेंटिन में नहीं गये। उन्होंने अपने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि वह औषध (फार्मास्यूटिकल्स) विभाग का प्रभारी होने के नाते छूट प्राप्त श्रेणी में आते हैं.

7:27 AM. 26 May 20 7:27 AM. 26 May

महाराष्ट्र में अबतक करीब 1700 की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 2,436 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 52,667 हुई, संक्रमण से अब तक कुल 1,695 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं आज कोरोनावायरस से एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गयी है.

7:27 AM. 26 May 20 7:27 AM. 26 May

नर्स ने की आत्महत्या

अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक नर्स ने यहां न्यू मणिनगर में एक इमारत की दसवीं मंजिल पर स्थित अपने माता पिता के फ्लैट से सोमवार को कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कर्णावती रिवेरा रिहायशी इमारत की दसवीं मंजिल के एक फ्लैट में मृतका के पिता रहते हैं, जिन्होंने बताया कि 28 वर्षीय उनकी बेटी दो-तीन दिन से मानसिक रूप से परेशान थी.

7:27 AM. 26 May 20 7:27 AM. 26 May

यूपी में 273 नये मामले

यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 273 नये मामले सामने आये. प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 24 घंटे में 273 नये प्रकरण सामने आये हैं. प्रदेश में ऐसे मरीजों की संख्या 2606 है जिनका अभी इलाज चल रहा है और 3581 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 165 लोगों की जान गयी है. प्रसाद ने बताया कि कोरेंटिन वार्ड में 2711 लोग हैं, जिनका एल-1, एल-2 और एल-3 चिकित्सालयों एवं मेडिकल कालेजों में उपचार चल रहा है. कोरेंटिन केन्द्रों पर 10, 270 लोगों को रखा गया है.

7:27 AM. 26 May 20 7:27 AM. 26 May

नगालैंड में 3 नये केस

नगालैंड में सोमवार को कोविड-19 का ‘पहला’ मामला सामने आया जब हाल में चेन्नई से लौटे तीन लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नगालैंड सरकार ने राज्य के उस व्यक्ति की गिनती नहीं की थी जो 13 अप्रैल को असम में संक्रमित पाया गया था. एक निजी अस्पताल ने उसे गुवाहाटी के सरकारी अस्पताल के लिये रैफर किया था. बाद में वह ठीक हो गया था.

मुख्य बातें

Coronavirus lockdown latest news updates : देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 6535 केस सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब तक कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 1 लाख 45 हजार के करीब पहुंच गयी है, जबकि इस घातक वायरस से अबतक 4150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि मोदी सरकार को बताना चाहिए कि लॉकडाउन का एग्जिट प्लान क्या है. राहुल ने मीडिया को संबोधित करते हुए पूछा कि सरकार यह बताये कि जो मजदूर हैं, किसान हैं, सरकार उनकी मदद कैसे करेगी बात दुनिया के देशों की करें तो अमेरिका में कोरोनावायरस से बीते 24 घंटे में 532 मौतें हुई हैं. यह पिछले दो महीने में सबसे न्यूनतम रिकॉर्ड है. माना जा रहा है कि अमेरिका में अब वायरस की रफ्तार धीमी पड़ी है. कोरोनावायरस और लॉकडाउन से जुड़े लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >