Coronavirus Update : मुंबई के धारावी में कोरोना के 85 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1327 हुई

कोरोनावायरस खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने फिर से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन देश में लागू करने का ऐलान किया है. गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार देश में 31 मई तक लॉकडाउन 4.0 लागू रहेगी. भारत में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हजार के करीब पहुंच चुकी है, जबकि इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 3029 हो गयी है. हालांकि राहत की बात यह है कि देश में 34 हजार से अधिक लोग स्वस्थ्य होकर वापस लौट चुके हैं. वहीं दुनिया की बात करें तो दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 45 लाख के पार चली गयी है, जबकि 3 लाख 10 हजार लोगों की इस वायरस से अबतक मौत हो चुकी है. Coronavirus और Lockdown से जुड़े Latest Live Updates के लिए पेज पर बनें रहें.

Live Updates
8:02 PM. 18 May 20 8:02 PM. 18 May

मुंबई के धारावी में कोरोना के 85 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1327 हुई

मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना वायरस के 85 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1327 हो गयी. यहां अब तक 56 लोगों की मौत भी हो चुकी है. यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है.

8:02 PM. 18 May 20 8:02 PM. 18 May

असम में ई-कॉमर्स कंपनियों को सभी वस्‍तुओं की डिलीवरी का मिला आदेश

असम सरकार ने लॉकडाउन 4.0 को लेकर गाइडलाइन जारी की है. जिसके अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियों को राज्‍य में सभी वस्‍तुओं की डिलीवरी की अनुमति है. लेकिन यह छूट केवल शाम 7 बजे तक की होगी. इसके अलावा राज्य की सभी दुकानों को शाम 6 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी. बाजार परिसर और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे.

6:10 PM. 18 May 20 6:10 PM. 18 May

दिल्ली में 20 यात्रियों के साथ चलेंगी बस, यात्रा से पहले होगी स्क्रीनिंग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज लॉकडाउन 4.0 के संबंध में घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि दिल्ली में बसें 20 यात्रियों के साथ चलेंगीं. यात्रा से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जायेगा.उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की गतिविधि की इजाजत नहीं होगी.

4:46 PM. 18 May 20 4:46 PM. 18 May

ममता बनर्जी ने कहा- प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य लाने का खर्च बंगाल सरकार देगी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए हम 115 ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं. इन्हें लाने का खर्च बंगाल सरकार उठायेगी. इस मौके पर ममता बनर्जी ने यह घोषणा भी की कि प्रदेश में 31 मई तक लॉकडाउन रहेगा.

4:22 PM. 18 May 20 4:22 PM. 18 May

OPPO कंपनी के नौ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग को दी गयी जानकारी

स्वास्थ्य विभाग को ऐसी जानकारी मिली है कि ओप्पो कंपनी के नौ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. गौतम बुद्ध नगर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने बताया कि आठ हमारे जिले से हैं, जबकि एक गाजिबाद का है.

3:25 PM. 18 May 20 3:25 PM. 18 May

आईसीएमआर ने जारी की कोविड 19 की जांच के लिए नयी रणनीति

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज कोविड19 की जांच के लिए एक संशोधित रणनीति जारी की है. इसके तहत यह बताया गया है कि कोविड 19 का टेस्ट कैसे मरीजों का करना है और इसके मापदंड क्या हैं.

1:42 PM. 18 May 20 1:42 PM. 18 May

गुजरात में 250 मजदूर हिरासत में

गुजरात में प्रवासी मजदूर और पुलिस के बीच झड़पें हुई है, जिसके बाद पुलिस ने 250 मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है. एएनआई से बात करते हुए अहमदाबाद के डीसीपी प्रवीण माल ने बताया कि इन मजदूरों पर कार्रवाई होगी. पुलिस के दो जवान पथराव में घायल हुए हैं.

1:42 PM. 18 May 20 1:42 PM. 18 May

केरल सरकार ने गाइडलाइन जारी किया

लॉकडाउन 4.0 के लेकर केरल सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दिया है. इंडिया टुडे के अनुसार गाइडलाइन में राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को छूट प्रदान की है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि सभी रा

1:42 PM. 18 May 20 1:42 PM. 18 May

घर जाने को लेकर धरना देने पर गिरफ्तारी

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में घर जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति ने बताया कि वे लोग प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान किसी ने पत्थरबाजी कर दी और पुलिस ने हम सबको गिरफ्तार कर लिया.

1:42 PM. 18 May 20 1:42 PM. 18 May

दिल्ली 12 मौत

दिल्ली में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 10000 से अधिक हो गयी है. वहीं राजधानी में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 160 पर पहुंच चुकी है. बीते 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई है. बता दें कि आज दिल्ली सरकार लॉकडाउन में ढील को लेकर भी घोषणा करेगी.

9:25 AM. 18 May 20 9:25 AM. 18 May

शिवराज ने लिखा ममता को पत्र

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल कै मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. पत्र में शिवराज ने लिखा है कि इंदौर में रह रहे बंगाली मजदूर अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन वो साधन नहीं होने की वजह से वे नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए इंदौर से कोलकाता के लिए ट्रेन चलाने की अनुमति दी जाये.

9:25 AM. 18 May 20 9:25 AM. 18 May

झारखंड में 6 नये केस

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राज्य में कोरोना के कुल 223 मामले हो गये हैं. इनमें 107 एक्टिव केस हैं, तो 113 स्वस्थ हो चुके हैं. तीन की पहले ही मौत हो चुकी है. राज्य में कल 6 नये केस मिले हैं.

9:25 AM. 18 May 20 9:25 AM. 18 May

बिहार में मरीजों की संख्या 1300 के पार

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1300 के पार पहुंच गयी है. राज्य में रविवार को 142 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. जिसके बाद बिहार में कुल मरीजों की संख्या अब 1320 हो गई है. पिछले आठ दिनों में अधिकतर संक्रमित बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं

9:25 AM. 18 May 20 9:25 AM. 18 May

देश में आज से लॉकडाउन 4.0 लागू

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन 4.0 लागू करने का ऐलान किया है. मंत्रालय ने ऐलान में कहा कि लॉकडाउन 31 मई तक रहेगी. बता दें कि लॉकडाउन 3.0 की अवधि 17 मई को खत्म हो चुकी है, जिसके बाद लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है.

7:22 AM. 18 May 20 7:22 AM. 18 May

ओबाम का ट्रंप पर हमला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक हफ्ते में दूसरी बार अपने उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रम्प की कोरोना वायरस के संकट से निपटने के तरीके की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह महामारी दिखाती है कि कई अधिकारी ‘प्रभारी होने का दिखावा भी नहीं कर रहे हैं.’ ऐसा पहली बार है कि ओबामा ट्रंप पर इतने मुखर हो कर आलोचना कर रहे हैं.

7:22 AM. 18 May 20 7:22 AM. 18 May

आईओए ने मांगी वित्तीय सहायता

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए संकट से पार पाने के लिये रविवार को खेल मंत्रालय से आईओए, राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) और राज्य ओलंपिक संघों को एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया है.

Lockdown 4.0 : कैसा होगा नए रंग रूप वाला लॉकडाउन? मोदी सरकार आज करेगी खुलासा

7:22 AM. 18 May 20 7:22 AM. 18 May

गुजरात में मरीजों की संख्या 11हजार के पार

गुजरात में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच चुकी है. राज्य में आज 391 नये केस मिले हैं. राज्य में वहीं मरने वालों की संख्या 659 हो गयी है.

7:22 AM. 18 May 20 7:22 AM. 18 May

यूपी में 208 नये केस

यूपी में कोरोनावायरस के 208 नये मरीज सामने आये हैं. राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4500 के करीब हो गयी है. राज्य के 75 जिले कोरोना से संक्रमित हैं.

मुख्य बातें

कोरोनावायरस खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने फिर से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन देश में लागू करने का ऐलान किया है. गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार देश में 31 मई तक लॉकडाउन 4.0 लागू रहेगी. भारत में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हजार के करीब पहुंच चुकी है, जबकि इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 3029 हो गयी है. हालांकि राहत की बात यह है कि देश में 34 हजार से अधिक लोग स्वस्थ्य होकर वापस लौट चुके हैं. वहीं दुनिया की बात करें तो दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 45 लाख के पार चली गयी है, जबकि 3 लाख 10 हजार लोगों की इस वायरस से अबतक मौत हो चुकी है. Coronavirus और Lockdown से जुड़े Latest Live Updates के लिए पेज पर बनें रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >