Coronavirus Cases in India Live Updates : महाराष्ट्र एक करोड़ कोरोना वैक्सीन देनेवाला देश का पहला राज्य बना

Coronavirus Cases in India Live Updates : कोरोना वायरस के मामलों में तेजी बनी हुई है. सोमवार को देश में करीब 1.69 लाख कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं. जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. जहां झारखंड में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2296 नये मामले सामने आये जबकि 21 और मरीजों की मौत हो गयी. वहीं बिहार में कोरोना का संक्रमण विकराल रूप लेते जा रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है इसी क्रम में रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 63,294 मामले दर्ज किये गये हैं. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
2:17 PM. 12 Apr 21 2:17 PM. 12 Apr

इतने केस के लिए हम तैयार नहीं थे

कोरोना संक्रमण पर यूपी सरकार ने कमी मानी है. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इतने केस के लिए हम तैयार नहीं थे.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है: येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

महाराष्ट्र एक करोड़ कोरोना वैक्सीन देनेवाला देश का पहला राज्य बना 

महाराष्ट्र ने रविवार को कोरोना वैक्सीनेशन के एक करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है. सूबे में अबतक 1,00,38,421 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

तेलंगाना में छह और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के 2,251 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.29 लाख से अधिक हो गयी है जबकि छह और लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों संख्या बढ़कर 1,765 हो गयी है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

दिल्ली हाईकोर्ट के जज कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली हाईकोर्ट के जज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं जिसके बाद कई बेंचो में सुनवाई रुक गई है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर हम चिकित्सा ढांचे को चाक-चौबंद कर रहे हैं, पिछले एक सप्ताह में 5,000 बेड की व्यवस्था की गई है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

ब्राजील से आगे निकला भारत

कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत दुनिया के दूसरे सबसे इफेक्टेड देश ब्राजील से आगे निकल गया है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित

सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. इसके बाद फैसला किया गया है कि सोमवार से सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करेंगे.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,68,912 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,68,912 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,35,27,717 हो गई है. वहीं 904 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,70,179 हो चुकी है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

सीएम अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे

दिल्ली में लगातार बढते कोरोना के संक्रमण को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

बंगाल में वैक्सीन की कमी 

बंगाल में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच वैक्सीन के स्टॉक खत्म होने की सूचना आ रही है. बताया जा रहा है कि राज्य के कई अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है, जिस वजह से स्वास्थ्य विभाग ने सेकेंड फेज में पड़ने वाले टीकाकरण पर रोक लगाने के लिए कहा है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

देश में करीब 1.69 लाख कोरोना के नए मामले

कोरोना का संक्रमण देश में लगातार बढता जा रहा है. सोमवार को देश में करीब 1.69 लाख कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं. जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

यूपी-बिहार-झारखंड की हालत  चिंताजनक 

कोरोना का संक्रमण देश में लगातार बढता जा रहा है लेकिन जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसने बिहार और झारखंड के साथ-साथ यूपी की भी चिंता बढा दी है. दरअसल इन तीनों राज्यों में कोरोना संक्रमण प्रसार की रफ्तार बहुत तेज है. पिछले दो सप्ताह के रोजाना के आंकडों पर नजर डालें तो कोरोना संक्रमण के प्रसार की दर (आर वैल्यू) यूपी में 2.14, झारखंड में 2.13 जबकि बिहार में 2.09 है.

1:24 PM. 12 Apr 21 1:24 PM. 12 Apr

पांच दिनों में ढाई गुना बढ़े एक्टिव मरीज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि बिहार में केवल पांच दिनों में कोरोना के नये मामलों और एक्टिव मरीजों की संख्या करीब ढाई गुनी हो गयी. विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 11 अप्रैल को एक्टिव मरीजों की संख्या 14,695 पर पहुंच गयी थी, जबकि सात अप्रैल को यह संख्या सिर्फ 5925 थी.

7:30 AM. 12 Apr 21 7:30 AM. 12 Apr

कोरोना के 71% सक्रिय मामले सिर्फ 5 राज्यों से 

देश में कोरोना के 71% सक्रिय मामले सिर्फ 5 राज्यों महाराष्ट्र, छ्त्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल से आ रहे है. अकेले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 48.57% सक्रिय मामले हैं.

7:30 AM. 12 Apr 21 7:30 AM. 12 Apr

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2296 नये मामले

झारखंड में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2296 नये मामले सामने आये हैं जबकि 21 और मरीजों की मौत हुई है. सूबे में रविवार को कुल मामले 139384 हो गये जबकि मृतकों की कुल संख्या 1213 तक पहुंच गयी.

7:30 AM. 12 Apr 21 7:30 AM. 12 Apr

मध्यप्रदेश में 5,939 नए मामले

मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 5,939 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,38,145 तक पहुंच गयी.

7:30 AM. 12 Apr 21 7:30 AM. 12 Apr

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और छह लोगों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को 1610 पहुंच गयी है. वहीं राज्य में अभी तक कुल 2,83,229 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

7:30 AM. 12 Apr 21 7:30 AM. 12 Apr

उत्तर प्रदेश में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं. इस अवधि में 67 संक्रमण से मरीजों की मौत हुई है.

7:30 AM. 12 Apr 21 7:30 AM. 12 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है. पिछले 24 घंटे में यहां संक्रमण के 63,294 नए मामले सामने आए हैं. यह पहला मौका है, जब राज्य में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के नए केस सामने आये हैं.

7:30 AM. 12 Apr 21 7:30 AM. 12 Apr

छत्तीसगढ़ में कोरोना के डराने वाले आंकड़े

छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े डराने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 10, 251 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. वहीं कोरोना से 82 लोगों की मौत हो गई.

7:30 AM. 12 Apr 21 7:30 AM. 12 Apr

दिल्ली में कोरोना के 10,774 नए मामले

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,774 नए मामले सामने आए हैं और 48 मौतें दर्ज की गई हैं. वहीं अब तक 11एक्टिव केस कुल 34,341 हैं और संक्रमण दर 9.43% है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Coronavirus Cases in India Live Updates : कोरोना वायरस के मामलों में तेजी बनी हुई है. सोमवार को देश में करीब 1.69 लाख कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं. जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. जहां झारखंड में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2296 नये मामले सामने आये जबकि 21 और मरीजों की मौत हो गयी. वहीं बिहार में कोरोना का संक्रमण विकराल रूप लेते जा रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है इसी क्रम में रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 63,294 मामले दर्ज किये गये हैं. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >