Coronavirus New Cases In India: देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का कहर, कर्नाटक के 8 शहरों में लगा नाइट कफ्यू, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Coronavirus New Case LIVE Today : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने का काम किया है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. यहां बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 59,907 मामले सामने आए जिसने लोगों की चिंता बढा दी. वहीं दिल्ली में नए आंकड़ों ने भी रिकॉर्ड बनाया. कोरोना के खतरे को देखते हुए देश के 6 राज्यों ने अपने कई शहरों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की घोषणा की है. वहीं, छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल से 10 दिन के लिए फुल लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान कर दिया गया है. कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:34 PM. 8 Apr 21 10:34 PM. 8 Apr

कर्नाटक में आठ शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में हालात चिंताजनक हैं. कोरोना पर काबू पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं. वहीं, कर्नाटक में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 से 20 अप्रैल तक के लिए आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है.

10:34 PM. 8 Apr 21 10:34 PM. 8 Apr

वाराणसी में गंगा घाट पर आरती के दौरान लोगों की देखी गई भीड़

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सार्वजनिक जगहों पर भीड़ पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद गंगा घाट पर आरती के दौरान लोगों की भीड़ देखी गई.

10:34 PM. 8 Apr 21 10:34 PM. 8 Apr

मुंबई में पिछले 24 घंटों में मिले 8,938 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,938 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 4,503 लोग डिस्चार्ज किए गए है. जबकि, इस दौरान 23 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. यहां अब तक कुल 4,91,698 मामले प्रकाश में आ चुके है.

10:34 PM. 8 Apr 21 10:34 PM. 8 Apr

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले 2,558 कोरोना पॉजिटिव

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,558 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है. वहीं, 6 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. जबकि, कोरोना के कुल मामले 9,15,832 हुए है. साथ ही अब तक कुल 7,268 अपनी जान गंवा चुके है.

10:34 PM. 8 Apr 21 10:34 PM. 8 Apr

असम में लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू की जरूरत नहीं : स्वास्थ्य मंत्री

असम के स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को कहा कि मुंबई और कर्नाटक से हवाई यात्रा से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य है. वे वहां से टेस्ट रिपोर्ट लेकर आते हैं तो भी यहां टेस्ट करवाना पड़ेगा. हम 2-3 दिन में प्रतिदिन 1 लाख टेस्ट करने की कोशिश करेंगे. राज्य में लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू की जरूरत नहीं है.

2:31 PM. 8 Apr 21 2:31 PM. 8 Apr

30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा

तमिलनाडु में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है.

2:31 PM. 8 Apr 21 2:31 PM. 8 Apr

यूपी-एमपी को महाराष्ट्र से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज क्यों?

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र पर सौतेला रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन को लेकर जारी किए गये गये आदेश के अनुसार महाराष्ट्र को केवल 7.5 लाख वैक्सीन देने का काम किया गया जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा आदि को महाराष्ट्र की तुलना में कहीं अधिक वैक्सीन दी गई हैं. आगे राजेश टोपे ने कहा कि उत्तर प्रदेश को 48 लाख, मध्य प्रदेश को 40 लाख और गुजरात को 30 लाख वैक्सीन डोज दी गई है.

2:31 PM. 8 Apr 21 2:31 PM. 8 Apr

ममता बनर्जी कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होंगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होंगी.

2:31 PM. 8 Apr 21 2:31 PM. 8 Apr

आडवाणी ने AIIMS में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली

भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी ने AIIMS में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है.

2:31 PM. 8 Apr 21 2:31 PM. 8 Apr

पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन

कोरोना के बढते संक्रमण की वजह से पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की गई है.

2:31 PM. 8 Apr 21 2:31 PM. 8 Apr

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 6,290 नए मामले

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,290 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,56,267 हो गई है.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

पिछले 24 घंटे में कोराना के 1,26,789 नए मामले

पिछले 24 घंटे में कोराना के 1,26,789 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है. वहीं 685 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,66,862 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो इसकी कुल संख्या 9,10,319 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,18,51,393 है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

DMRC ने जानकारी दी

Social Distancing सुनिश्चित करने के लिए रेड लाइन के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद करने का काम किया गया था. बाहर जाने की अनुमति थी. लेकिन अब DMRC की ओर से यह जानकारी दी गई है कि शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार अब खोल दिए गए हैं.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

मुंबई में लगातार दूसरे दिन 10,000 से ज्यादा मामले

मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,428 मामले सामने आए और 23 और लोगों की इसकी वजह से मौत हो गई.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 1.26 लाख कोरोना केस, 685 की मौत

पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में सवा लाख से अधिक नए केस दर्ज किये गये हैं. राज्य सरकारों द्वारा आंकड़ों की मानें तो, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1,26,287 नए केस सामने आए हैं. जबकि 685 लोगों की मौत हुई है. (अंग्रेजी वेबसाइट द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के अनुसार)

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,043 नए मामले

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,043 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,18,014 तक पहुंच गयी.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 5 हजार से अधिक मामले सामने आए

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,506 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन की सर्वाधिक संख्या है.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 59,907 मामले

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 59,907 मामले सामने आए. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 31,73,261 हो गए. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण से 322 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 56,652 पर पहुंच गई.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

सीएम योगी ने बुलाई बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर एक आपात बैठक बुलाई है. बैठक आज शाम साढ़े सात बजे होगी.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज एक मार्च को ली थी

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज एक मार्च को ली थी. इस दिन उन्होंने अचानक नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचकर लोगों को चौंका दिया था. प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ लगवाई थी. दिल्ली स्थित एम्स में काम करने वाली पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज देने का काम किया था.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली. खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. ट्वीट करके उन्होंने कहा कि मैंने आज दिल्ली एम्स में वैक्सीन की दूसरी डोज ली.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

दहशत फैलाना मूर्खतापूर्ण

महाराष्ट्र सरकार के आरोपों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन नाराज हो गये हैं. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि कोरोना के नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा जिम्मेदारी से कार्य न करना समझ से परे है. वैक्सीन की आपूर्ति पर निगरानी रखने का काम किया जा रहा है. राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराने का काम किया जा रहा है. इसके बावजूद लोगों में दहशत फ़ैलाना मूर्खता है.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

केरल में सामने आये कोरोना संक्रमण के 3502 नये मामले

केरल में बुधवार को 2,357 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के साथ ही राज्य में महामारी के मामले 11,44,594 हो गये जबकि 16 मरीजों की मौत हो जाने के साथ ही अब तक प्रदेश में 4,710 लोगों ने इस संक्रमण के चलते जान गंवायी है.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढता जा रहा है. सूबे के प्रयागराज में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज (रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक) अगले आदेश तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है. जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण से 40 और लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित 40 और लोगों की मौत हो गई तथा 6023 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई.

9:56 AM. 8 Apr 21 9:56 AM. 8 Apr

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2801 नये मामले बुधवार को सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,46,791 हो गई है. राज्य में इस महामारी से 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2866 हो गई.

7:14 AM. 8 Apr 21 7:14 AM. 8 Apr

आंध्र प्रदेश के 10 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,331 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. पिछले 24 घंटे में कम से कम 10 जिलों में संक्रमण के कुल 2,331 मामले सामने आए हैं. यह संख्या आठ नवंबर 2020 के बाद सामने आई सबसे ज्यादा है.

7:14 AM. 8 Apr 21 7:14 AM. 8 Apr

तमिलनाडु में संक्रमण के 3986 नये मामले

तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3986 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 9,11,110 हो गयी जबकि राज्य में 17 और लेागों की मौत के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12,821 पर पहुंच गयी है.

7:14 AM. 8 Apr 21 7:14 AM. 8 Apr

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 812 नए मामले

जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 812 नए मामले सामने आए जो इस साल की एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले यहां बढ़कर 1,34,827 हो गए.

7:14 AM. 8 Apr 21 7:14 AM. 8 Apr

रायपुर जिले में लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने रायपुर जिले में नौ अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है.

7:14 AM. 8 Apr 21 7:14 AM. 8 Apr

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 1527 नए मामले

बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,527 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,71,919 हो गए हैं.

7:14 AM. 8 Apr 21 7:14 AM. 8 Apr

प्रयागराज में कोरोना से 1076 संक्रमित

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1076 नये मामले सामने आये, जबकि छह लोगों की महामारी के कारण मौत हो गयी है.

7:14 AM. 8 Apr 21 7:14 AM. 8 Apr

देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेज रफ्तार से बढ़ने के बीच सरकार 11 अप्रैल से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उन सरकारी एवं निजी कार्यस्थलों पर कोरोना वैक्सीन की अनुमति दे दी, जहां इसकी पात्रता रखने वाले करीब 100 लाभार्थी होंगे. केंद्र ने महाराष्ट्र और कुछ अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों की शिकायतों के बीच यह भी कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Coronavirus New Case LIVE Today : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने का काम किया है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. यहां बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 59,907 मामले सामने आए जिसने लोगों की चिंता बढा दी. वहीं दिल्ली में नए आंकड़ों ने भी रिकॉर्ड बनाया. कोरोना के खतरे को देखते हुए देश के 6 राज्यों ने अपने कई शहरों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की घोषणा की है. वहीं, छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल से 10 दिन के लिए फुल लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान कर दिया गया है. कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >